hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दी जानकारी- ईरान में 9000 भारतीय, एडवाइजरी के बाद कई स्वदेश लौटे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दी जानकारी- ईरान में 9000 भारतीय, एडवाइजरी के बाद कई स्वदेश लौटे
राष्ट्रीयहिन्दी

MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दी जानकारी- ईरान में 9000 भारतीय, एडवाइजरी के बाद कई स्वदेश लौटे

Revoi Editor
Last updated: March 12, 2026 11:21 pm
Revoi Editor
Published: March 12, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 12 मार्च। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को जानकारी दी कि ईरान में 9000 भारतीय हैं और एडवाइजरी के बाद उनमें कई स्वदेश लौट गए हैं। वहीं मिडिल ईस्ट में जारी संकट के दौरान कतर में फंसे 500 से अधिक भारतीयों को नई दिल्ली और अन्य स्थानों पर पहुंचाया गया है। दूतावास ने पश्चिम एशियाई देश में अब भी फंसे लोगों को किसी भी अज्ञात वस्तु, मलबे या टुकड़ों के पास जाने के खिलाफ चेतावनी दी है।

विदेश मत्री जयशंकर ने ईरानी समकक्ष से तीन बार बातचीत की

रणधीर जायसवाल ने यह भी बताया कि इसी क्रम में होर्मुज जलडमरूमध्य से संबंधित संभावित व्यवधानों को लेकर चिंताओं के बीच विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने ईरानी समकक्ष से तीन बार बातचीत की। जायसवाल ने बताया कि गैर-ईरानी कच्चे तेल को ले जाने वाला पहला तेल टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य से निकल चुका है। एक मार्च को, ‘शेनलॉन्ग’ नामक टैंकर सऊदी अरब के सबसे बड़े तेल निर्यात टर्मिनल रास तनुरा में तेल से भरा गया था। यह टैंकर 10 मार्च को भारत के मुंबई पहुंचा।

उन्होंने कहा, ‘विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री के बीच हाल के दिनों में तीन बार बातचीत हुई है। पिछली बातचीत में शिपिंग की सेफ्टी और भारत की एनर्जी सिक्योरिटी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई थी। इसके अलावा मेरे लिए कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।’

पाकिस्तान के लिए अपनी गलतियों का इल्जाम भारत पर लगाना आम बात

पाकिस्तान के संदर्भ में MEA प्रवक्ता ने कहा, ‘हम ऐसे बेबुनियाद आरोपों को खारिज करते हैं। पाकिस्तान के लिए अपनी गलतियों का भारत पर इल्जाम लगाना अब आम बात हो गई है। दशकों से आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देश के तौर पर, जब बॉर्डर पार आतंकवाद की बात आती है तो पाकिस्तान की कोई साख नहीं है। कितनी भी कहानी सुनाने से यह सच्चाई नहीं बदलेगी और न ही पाकिस्तान के खुद को पीड़ित समझने से कोई बेवकूफ बनेगा।’

रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘लड़ाई शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाड़ी के कई नेताओं से बात की है। इस दौरन उन्होंने बातचीत और कूटनीति की जरूरत पर जोर दिया ताकि जल्दी शांति लौट सके। उन्होंने आम लोगों की मौत से बचने की जरूरत पर भी जोर दिया और आम लोगों की सुरक्षा पर ध्यान दिया। GCC देशों में हमारी एक बड़ी भारतीय कम्युनिटी है और उनकी सुरक्षा और भलाई सबसे जरूरी है।’

जायसवाल ने कहा, ‘हमारे विदेश मंत्री अपने ईरानी काउंटरपार्ट से बात कर रहे हैं और पिछले कुछ दिनों में तीन बार बातचीत हुई है। जहां तक ​​युद्ध के असर की बात है, तो यह सबके सामने है कि आस-पास क्या हो रहा है। हम में से कई लोगों की जिंदगी पर इसका असर पड़ा है, सिर्फ हमारी ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के लोगों और देशों पर इसका असर पड़ा है।’

ईरान के हमले में एक भारतीय नागरिक के मारे जाने की सूचना

इस बीच इराक के पास अमेरिकी स्वामित्व वाले तेल टैंकर पर ‘आत्मघाती’ नौका से किए गए ईरान के हमले में एक भारतीय नागरिक के मारे जाने की सूचना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वहीं भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उस प्रस्ताव को सह-प्रायोजित किया, जिसमें खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के देशों एवं जॉर्डन के खिलाफ ईरान द्वारा किए गए ‘भीषण’ हमलों की निंदा की गई है, सभी ईरानी हमलों को तत्काल रोके जाने की मांग की गई है और होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की धमकियों की भी निंदा की गई है।

You Might Also Like

बॉलीवुड : अगले वर्ष 7 जनवरी को रिलीज होगी आलिया भट्ट की फिल्म ”आरआरआर”
मध्य प्रदेश सरकार ने ‘द केरल स्टोरी’ को टैक्स फ्री करने का आदेश लिया वापस, अब हरियाणा में टैक्स फ्री हुई फिल्म  
देवेंद्र फडणवीस ने भी शिंदे गुट को बताया असली शिवसेना, बोले – हमने पूरा किया बालासाहेब का सपना
चीन के शिनजियांग से आयात पर पाबंदी लगाने वाले विधेयक को अमेरिकी सदन की मंजूरी
पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो भारत दौरे पर आएंगे, SCO की गोवा बैठक में भागीदारी करेंगे
TAGGED:9000 Indians in IranMany Return Home Following AdvisoryMEA SpokespersonRandhir Jaiswal
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
देश-विदेशराष्ट्रीयहिन्दी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

August 10, 2026

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?