1. Home
  2. Tag "bihar"

बिहार : दानापुर में जदयू नेता दीपक मेहता की घर के सामने गोली मारकर हत्या, विरोध में बवाल और तोड़फोड़

पटना, 29 मार्च। पटना से सटे दानापुर में सोमवार की देर रात अपराधियों ने गोली मारकर सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता दीपक मेहता की हत्या कर दी। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने इलाके में जमकर बवाल किया और हमलावरों के खिलाफ काररवाई की मांग को लेकर पुलिस चौकी सहित अन्य स्थानों पर […]

बिहार : सीएम नीतीश पर हमले के विरोध में विपक्ष का विधानसभा में हंगामा, डीजीपी को हटाने की मांग

पटना, 28 मार्च। बिहार विधानसभा में सोमवार को राजद विधायकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक दिन पूर्व हुए हमले का मुद्दा उठाया और राज्य के डीजीपी को हटाने की मांग कर डाली। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में रविवार को एक बड़ी चूक का मामला सामने आया था, जब नीतीश के […]

बिहार : पार्टी टूटने के बाद वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी मंत्री पद से भी बर्खास्त

पटना, 27 मार्च। भाजपा के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद करने वाले बिहार सरकार में मत्स्य पालन एवं पशुपालन मंत्री मंत्री मुकेश सहनी को पार्टी टूटने के बाद एक और तगड़ा झटका लगा, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को उन्हें अपने मंत्रिमंडल से भी बर्खास्त कर दिया। उच्च पदस्थ सूत्रों ने यह जानकारी दी। […]

बिहार : अकेले रह गए वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी, तीनों विधायकों के भाजपा में जाने के बाद  मंत्री पद भी खतरे में

पटना, 24 मार्च। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके तीनों विधायकों के भाजपा का दामन थाम लेने के बाद अब उनके मंत्री पद पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं […]

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के साथ दुर्व्यहार मामले में हटाए गए लखीसराय के डीएसपी

पटना, 18 मार्च। बिहार विधानसभा अध्यक्ष व लखीसराय के विधायक विजय कुमार सिन्हा से दुर्व्यवहार के मामले को लेकर सुर्खियों में आए लखीसराय के डीएसपी रंजन कुमार का सरकार ने तबादला कर दिया है। रंजन कुमार को अरेराज का डीएसपी बनाया गया रंजन कुमार को लखीसराय से हटाते हुए अब मोतिहारी में अरेराज का डीएसपी […]

बिहार : विधानसभा अध्यक्ष पर भड़के सीएम नीतीश कुमार, कहा – ‘न हम किसी को फंसाते हैं और न बचाते हैं’

पटना, 14 मार्च। बिहार विधानसभा में सोमवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा पर भड़क गए और संविधान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें इसका पालन नहीं हो रहा है।  उन्होंने कहा, ‘न तो हम किसी को फंसाते हैं और न ही किसी […]

बिहार : सुपौल में 1,140 बोतल नेपाली शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

सुपौल, 6 मार्च। बिहार के सुपौल जिले में भारत-नेपाल सीमा से लगे कुनौली चौकी के निकट से सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी) के जवानों ने रविवार को 1,140 बोतल नेपाली शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। कार्यवाहक कमांडेंट (द्वितीय कमान अधिकारी) आलोक कुमार ने यहां बताया कि सूचना मिली थी कि सीमा स्तम्भ […]

चारा घोटाला मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को 5 साल की सजा, 60 लाख जुर्माना

रांची, 21 फरवरी। अविभाजित बिहार के अरबों रुपये के बहुचर्चित चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले आरसी 47ए/96 में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये सीबीआई की विशेष अदालत ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी)सुप्रीमो लालू प्रसाद को पांच साल की सजा और 60 लाख रुपए जुर्माना की सजा सुनाई। रांची स्थित सीबीआई के विशेष न्यायाधीश […]

फ्रांस की लड़की को बिहार के लड़के से हुआ प्यार, मुंगेर आकर की शादी

पटना, 19 फरवरी। बिहार के मुंगेर में एक शादी बेहद चर्चा में है। क्योंकि इस शादी में दुल्हन फ्रांस और दूल्हा देसी है। फ्रांस की शर्लिन अपने प्रेमी रणवीर कुमार से वेलेंटाइन वीक में शादी करना चाहती थी। लेकिन, फ्रांस से आने पर रांची में उन्हें 7 दिन क्वारंटीन रहना पड़ा। इसके बाद मुंगेर पहुंची […]

बिहार : नालंदा में शराब कारोबारियों के घरों पर चला बुल्डोजर, मुख्य आरोपित सुनीता मैडम सहित 19 माफिया पर काररवाई

नालंदा, 11 फरवरी। बिहार के नालंदा जिले में जहरीली शराब पीन से 12 लोगों की मौत के बाद प्रशासन की ओर से शुक्रवार को कड़ी कार्ररवाई की गई और 19 शराब कारोबारियों के घरों को बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया गया। यह काररवाई सोहसराय थाना क्षेत्र स्थित छोटी पहाड़ी इलाके में की गई। इस मामले […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code