1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. फ्रांस की लड़की को बिहार के लड़के से हुआ प्यार, मुंगेर आकर की शादी
फ्रांस की लड़की को बिहार के लड़के से हुआ प्यार, मुंगेर आकर की शादी

फ्रांस की लड़की को बिहार के लड़के से हुआ प्यार, मुंगेर आकर की शादी

0
Social Share

पटना, 19 फरवरी। बिहार के मुंगेर में एक शादी बेहद चर्चा में है। क्योंकि इस शादी में दुल्हन फ्रांस और दूल्हा देसी है। फ्रांस की शर्लिन अपने प्रेमी रणवीर कुमार से वेलेंटाइन वीक में शादी करना चाहती थी। लेकिन, फ्रांस से आने पर रांची में उन्हें 7 दिन क्वारंटीन रहना पड़ा। इसके बाद मुंगेर पहुंची तो रजिस्टार ऑफिस में शुक्रवार को परिजन के सामने अपने प्रेमी रणवीर से शादी की। विदेशी दुल्हनिया और देसी दूल्हे को देखने के लिए कोर्ट में भीड़ उमड़ पड़ी।

दूल्हा रणवीर कुमार ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के मुंगरौरा मस्जिद गली का रहने वाला है। वो चेन्नई से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद फ्रांस चला गया था। साल 2015 फ्रांस में ही पढ़ाई के दौरान उसे शार्लिन से प्यार हो गया। शार्लिन, रणवीर के कॉलेज के पास लिसा ग्राफिक्स कॉलेज में ग्राफिक्स डिजाइनर की पढ़ाई कर रही थी। दोनों का कॉलेज कैंपस के पास था। इस दौरान ही दोनों ने पूरी जिंदगी साथ रहने का एक दूसरे से वादा किया।

शार्लिन ने रणवीर से भारतीय संस्कृति को जानने को इच्छा जताई और इस दौरान दोनों एक दूसरे के नजदीक आ गए। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा और शादी का फैसला लिया। लॉकडाउन ने प्रेमियों को कुछ समय के लिए एक दूसरे से अलग जरूर किया और रणवीर 2020 में भारत वापस लौट आया है। बावजूद इसके दोनों के बीच प्यार कम नहीं हुआ।

  • प्यार को पाने फ्रांस से मुंगेर पहुंची शार्लिन

कोर्ट मैरिज के बाद दोनों की शादी भारतीय रीति रिवाज के साथ होगी। जोड़े को बधाई देने के लिए लोग दूर- दूर यहां पहुंच रहे हैं। इस शादी और विदेशी दुल्हन को देखने के लिए लोग बेहद उत्सुक हैं। हर कोई दुल्हन की एक झलक देखने के लिए बेकरार है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code