1. Home
  2. Tag "bihar"

बिहार : छपरा में जहरीली शराब से मृतकों की संख्या बढ़कर 73 पहुंची, 25 लोगों की आंखों की रोशनी गई

छपरा, 16 दिसम्बर। बिहार में जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला जारी है। सारण जिले के मुख्यालय छपरा में जहरीली शराब पीकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 73 तक जा पहुंची है। विभिन्न जगहों पर इलाजरत लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या और भी बढ़ने के आसार हैं। डर के मारे […]

बिहार : छपरा व सारण के बाद अब सीवान में जहरीली शराब पीने से 5 लोग मरे, आक्रोशित भीड़ ने छपरा-मलमलिया मार्ग जाम किया

सीवान, 16 दिसम्बर। बिहार के छपरा व सारण में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या जहां 60 के पार जा पहुंची है वहीं अब सीवान के भगवानपुर थाना अंतर्गत विभिन्न गांवों में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मृत्यु हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आक्रोशित भीड़ शव के […]

बिहार : नीतीश सरकार पर फिर बरसे प्रशांत किशोर, बोले – सिर्फ शपथ तक सीमित है शराबबंदी

सिकरहना, 15 दिसम्बर। जन सुराज पदयात्रा पर निकले जाने माने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने छपरा में जहरीली शराब से तीन दर्जन से अधिक लोगों की मौत पर गुरुवार को यहां राज्य सरकार को फिर घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण यह घटना हुई है। सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। […]

बिहार में जहरीली शराब से हुई मौतों पर विधानसभा में हंगामा जारी, भाजपा ने मांगा सीएम नीतीश कुमार का इस्तीफा

पटना, 15 दिसम्बर। बिहार में पिछले कुछ वर्षों से लागू शराबबंदी कानून के बावजूद आए दिन जहरीली देसी शराब से हो रही मौतों को लेकर सरकार सवालों के घेरे में है। बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में लगातार दूसरे दिन हंगामा देखने को मिला। नीतीश बोले – बिहार में शराबबंदी सफल, जो नकली शराब पिएगा, […]

जहरीली शराब मामले में नीतीश पर हो कार्रवाई : संजय जायसवाल

नई दिल्ली 15 दिसंबर। बिहार में जहरीली शराब के कारण होने वाली मौतों का मुद्दा गुरुवार को लोकसभा में गूंजा और इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता संजय जायसवाल ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान यह मामला उठाया […]

शराबबंदी वाले बिहार मेंजहरीली शराब से हाहाकार, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 14, कई गंभीर

छपरा, 14 दिसंबर। शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर से जहरीली शराब का तंडव देखने को मिल रहा है। खबरों के मुताबिक सारण जिले में जहरीली शराब पीने से मौतों का आंकड़ा बढ़कर अबतक 14 पहुंच गया है। इसमें सबसे अधिक मसरख के 10 लोगों की मौत हुई है। जबकि अमनौर के तीन एवं […]

बिहार की कुढ़नी सीट पर भाजपा की जीत, केदार गुप्ता ने जेडीयू के मनोज कुशवाहा को 3649 वोटों से हराया  

मुजफ्फरपुर, 8 दिसम्बर। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है, जहां भाजपा उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता ने लगातार उठापटक के बीच महागठबंधन की ओर से उतरे जेडीयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा को करीब 3,649 वोटों से मात दी है। भाजपा को मिले 42 फीसदी वोट, चुनाव आयोग ने […]

बिहार : कुढ़नी विधानसभा उप चुनाव में भाजपा और जदयू के बीच कांटे की टक्कर

मुजफ्फरपुर, 8 दिसंबर। बिहार के कुढ़नी विधानसभा उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा है, वोटों की गिनती के पहले चार दौर में भाजपा प्रत्याशी केदार गुप्ता से पीछे रहे जदयू उम्मीदवार मनोज कुशवाहा पांचवे दौर की मतगणना की समाप्ति के बाद आगे […]

पीएफआई के इशारे पर शकील मियां ने काटे हिन्दू महिला के हाथ-पैर और स्तन? भाजपा ने की जांच की मांग

पटना, 6 दिसम्बर। बिहार के भागलपुर में शकील मियां नामक अपराधी ने एक हिन्दू महिला की दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। अब यह मामला सियासी तौर पर तूल पकड़ने लगा है। भाजपा का आरोप है कि चूंकि अपराधी मुसलमान है, इसलिए तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली महागठबंधन सरकार की पुलिस अपराधियों पर […]

बिहार में भीषण हादसा : पूजा में जुटे लोगों को ट्रक ने रौंदा, बच्‍चों सहित 8 की मौत, पीएम ने जताया दुख

पटना, 21 नवंबर। बिहार के वैशाली जिले में रविवार देर रात महनार हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव टोला के निकट एक अनियंत्रित ट्रक चालक ने सड़क किनारे पूजा कर रहे लोगों को कुचल दिया जिसमें छह बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई तथा कई गंभीर रूप से घायल हो […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code