hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बिहार में भीषण हादसा : पूजा में जुटे लोगों को ट्रक ने रौंदा, बच्‍चों सहित 8 की मौत, पीएम ने जताया दुख
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > बिहार में भीषण हादसा : पूजा में जुटे लोगों को ट्रक ने रौंदा, बच्‍चों सहित 8 की मौत, पीएम ने जताया दुख
राष्ट्रीयहिन्दी

बिहार में भीषण हादसा : पूजा में जुटे लोगों को ट्रक ने रौंदा, बच्‍चों सहित 8 की मौत, पीएम ने जताया दुख

Vinayak Barot
Last updated: November 21, 2022 1:03 pm
Vinayak Barot
Published: November 21, 2022
Share
SHARE

पटना, 21 नवंबर। बिहार के वैशाली जिले में रविवार देर रात महनार हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव टोला के निकट एक अनियंत्रित ट्रक चालक ने सड़क किनारे पूजा कर रहे लोगों को कुचल दिया जिसमें छह बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई तथा कई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार की रात कुछ लोग महनार हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव टोला के नजदीक एक पेड़ के नीचे पूजा कर रहे थे।

इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक आया और पूजा कर रहे लोगों को कुचल दिया । इस हादसे के ट्रक पीपल के पेड़ से टकराकर रुक गया और उसके बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि हादसे में 6 बच्चे समेत आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में मिट्ठू राय की आठ वर्षीय पुत्री वर्षा कुमारी, सुरेंद्र राय की 12 वर्षीय पुत्री सुरुचि कुमारी, मनोज राय की आठ वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी, संजय राय की आठ वर्षीय पुत्री शिवानी एवं 10 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी, रविंद्र राय के 20 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार, सुरेश राय की 10 वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी एवं उमेश राय के 17 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार शामिल है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है और मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपए मुआवजा और घायलों को इलाज के लिए पचास हजार रुपए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस घटना को दुखद बताते हुए मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने निर्धारित मानक प्रक्रिया के अनुरूप मृतकों के परिजनों को अविलंब अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराने और सभी घायलों के समुचित इलाज का निर्देश दिया। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

You Might Also Like

ट्विशा शर्मा केस : सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः लिया संज्ञान, अब सोमवार को होगी सुनवाई
दक्षिणी ब्राजील में विनाशकारी बाढ़ और तूफान से 100 लोगों की मौत व कई घायल, एक लाख घरों को नुकसान
बिहार चुनाव : ‘कुप्रशासन फैलाने वाले’ ने पहले पत्नी को आगे किया और अब बेटे-बेटियों को, नीतीश का लालू पर प्रहार
बहादुरगढ़ एनकाउंटर : लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो इनामी शूटर ढेर, STF और दिल्ली स्पेशल सेल का संयुक्त ऑपरेशन
महिला एशिया कप हॉकी – गत चैम्पियन जापान से बराबरी के बावजूद भारत फाइनल में, चीन से होगी खिताबी टक्कर
TAGGED:biharCmopoliceROAD MISHAP
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?