1. Home
  2. Tag "ayodhya"

अयोध्या : रामनगरी में आज बनेंगे 2 विश्व कीर्तिमान, 25 लाख दीयों से जगमग होगी राम की पैड़ी, 1100 अर्चक एक साथ करेंगे आरती

अयोध्या, 30 अक्टूबर। रामनगरी अयोध्या के वासी छोटी दिवाली के अवस पर आज दो विश्व कीर्तिमान के साक्षी बनेंगे। दरअसल, राम की पैड़ी के 55 घाटों पर एक साथ जहां 25 लाख दीये रोशन होंगे वहीं सीएम योगी की मौजूदगी में एक साथ 1100 साधु-संत और वेदाचार्य सरयू किनारे महाआरती भी करेंगे। इन दोनों आयोजनों […]

यूपी : अयोध्या में ADM कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में गिरे पाए गए

अयोध्या, 24 अक्टूबर। रामनगरी अयोध्या में अपर जिलाधिकारी (एडीएम), कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह कोतवाली नगर के की सुरसरि कॉलोनी स्थित अपने सरकारी आवास के कमरे में गिरे हुए पाए गए। पिछले कई दिनों से कुछ अस्वस्थ चल रहे थे सुरजीत सिंह एडीएम सुरजीत सिंह अपने आवास […]

अयोध्या : राम नगरी में अनूठे अंदाज में हुआ रावण दहन, 72 फीट की स्क्रीन पर लंकेश का डिजिटल दहन

  अयोध्या, 12 अक्टूबर। देशभर में बड़े ही धूमधाम के साथ विजयदशमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देश के अलग-अलग हिस्सों में असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जा रहा है। वहीं, भगवान श्री राम की नगरी में फिल्मी सितारों की […]

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में कराया गया एडमिट

लखनऊ, 9 सितम्बर। राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें मेदांता में एडमिट करवाया गया है। उनकी स्थिति गंभीर है। जानकारी के मुताबिक, महंत नृत्य गोपाल दास को शाम 6:30 बजे मेदांता में एडमिट करवाया गया था। यूरिनरी समस्या और खाने की समस्या को लेकर […]

यूपी : सीएम योगी ने अयोध्या में किया रामनाथ मंदिर का उद्घाटन

अयोध्या, 5 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने रामनाथ स्वामी मंदिर में महाकुंभाभिषेक व प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लिया। कार्यशाला में स्थापित इस दक्षिण भारतीय शैली के मंदिर में नवस्थापित महादेव के शिवलिंग का पूजन व अर्चन करने के साथ सीएम योगी ने प्रदक्षिणा भी […]

अयोध्या में राम पथ के निर्माण और सीवर लाइन बिछाने में लापरवाही के आरोप में 6 अधिकारी निलंबित

अयोध्या, 29 जून। उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में 14 किलोमीटर लंबे राम पथ के निर्माण और सीवर लाइन बिछाने में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) तथा उत्तर प्रदेश जल निगम के छह अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। पिछले शनिवार और मंगलवार रात हुई बारिश में यहां राम पथ […]

अयोध्या : श्री राम मंदिर में गर्भगृह की छत से पहली ही बारिश में टपकने लगा पानी

अयोध्या, 24 जून। वर्षों के अथक परिश्रम से निर्मित अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, पहली ही बारिश में श्री राम मंदिर में गर्भगृह की छत से पानी टपकने लगा है। श्री राम मंदिर के भव्य उद्घाटन के छह महीने बाद, मंदिर के मुख्य पुजारी ने कहा कि […]

अयोध्या : श्री राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा में तैनात SSF जवान की गोली लगने से मौत

अयोध्या, 19 जून। श्री राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा में तैनात यूपी पुलिस के विशेष सुरक्षा बल (SSF) के एक जवान की बुधवार की सुबह गोली लगने से मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान और अधिकारी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में […]

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अयोध्या दौरा आज, करेंगी रामलला का दर्शन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अयोध्या, 1 मई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या आएंगी। उनका आगमन शाम चार बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर होगा। यहां से हनुमानगढ़ी के लिए रवाना होंगी। शाम 4.50 बजे हनुमंत लला की आरती में शामिल होंगी। इसके बाद शाम 5.45 बजे सरयू पूजन और आरती करेंगी। यहां से रामजन्मभूमि पहुंचकर शाम 6.45 बजे […]

अयोध्या में 99 बच्चों को CWC ने किया रेस्क्यू, 5 मौलवी गिरफ्तार, आरोपी बोले- मदरसा ले जा रहे हैं…

लखनऊ, 27 अप्रैल। बिहार के अररिया से यूपी के सहारनपुर ले जा रहे 99 बच्चों को अयोध्या से रेस्क्यू किया गया है। बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने अयोध्या में रेस्क्यू किया है, जिनकी उम्र 9 साल से 12 साल के बीच है। इन बच्चों को ले जा रहे पांच मौलवियों को भी गिरफ्तार किया […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code