hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी : सीएम योगी ने अयोध्या में किया रामनाथ मंदिर का उद्घाटन
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > यूपी : सीएम योगी ने अयोध्या में किया रामनाथ मंदिर का उद्घाटन
धर्म-संस्कृतिराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी : सीएम योगी ने अयोध्या में किया रामनाथ मंदिर का उद्घाटन

Revoi Editor
Last updated: September 5, 2024 4:05 pm
Revoi Editor
Published: September 5, 2024
Share
SHARE

अयोध्या, 5 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने रामनाथ स्वामी मंदिर में महाकुंभाभिषेक व प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लिया। कार्यशाला में स्थापित इस दक्षिण भारतीय शैली के मंदिर में नवस्थापित महादेव के शिवलिंग का पूजन व अर्चन करने के साथ सीएम योगी ने प्रदक्षिणा भी की।

‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को समृद्ध करेगा यह मंदिर

सीएम योगी ने रामनाथ स्वामी मंदिर की स्थापना को एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को समृद्ध करने वाला प्रयास बताया और कहा कि रामस्वामी का कार्यशाला में विराजमान होना अत्यंत आनंद का क्षण है। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम और तमिलनाडु का विशेष रिश्ता है। ये हजारों वर्षों की परंपरा है। हजारों वर्ष पहले मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जब श्रीलंका में माता सीता की खोज के लिए निकले थे तो तमिलनाडु के रामेश्वरम में सेतु बंधन के पश्चात अपने आराध्य भगवान शिव की अराधना की थी।

‘संपूर्ण भारत एक है, इस संकल्प के साथ आध्यात्मिक चेतना बढ़ रही’

उन्होंने कहा कि संपूर्ण भारत एक है, इस संकल्प के साथ आध्यात्मिक चेतना बढ़ रही है। मौजूदा प्रयास भी इसमें एक कड़ी है। उन्होंने कहा कि हम एक भारत श्रेष्ठ भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम हो ही आगे बढ़ा रहे हैं जो यहां भी देखने को मिल रहा है। भारत उत्तर से लेकर दक्षिण तक पूरब से लेकर पश्चिम तक एक रहा है। हमारे शास्त्र व धर्मस्थल इस बात के प्रमाण हैं। सरकारें अलग अलग रही हों, मगर भारत के संतों की परंपरा ने मजबूती प्रदान की है।

श्री अयोध्या धाम में श्री रामनाथस्वामी मंदिर के भव्य कुंभाभिषेकम और जीर्णोद्धार समारोह में… https://t.co/rnkoO3fAl7

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 5, 2024

काशी के बाद अयोध्या धाम भी तमिलनाडु से जुड़ गया

वाराणसी में आयोजित होने वाले काशी तमिल संगमम् का उदाहरण देते हुए सीएम योगी ने कहा कि काशी में तमिल संगमम् के दो संस्करण पूर्ण हो चुके हैं। काशी के बाद आज अय्या जी के कारण अयोध्या धाम भी तमिलनाडु से जुड़ चुका है।

उन्होंने आगे कहा कि एक ओर आरएसएस व विश्व हिन्दू परिषद द्वारा राष्ट्र जोड़ने का कार्य हो रहा है वहीं कुछ लोग ओछी राजनीति के लिए देश को बांटने की कोशिश कर रहे है। ऐसे में, मंदिर स्थापना का यह कार्यक्रम एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को प्रशस्त करता है। अय्या जी भारत की एकात्मता के लिए वही कार्य कर रहे हैं जो तमिलनाडु से निकले एक संन्यासी ने सैंकड़ों वर्षों पहले पूरे सनातन धर्म को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया था।

सीएम योगी ने कहा कि अब प्रभु श्रीराम का पूरा भव्य मंदिर बनने में ज्यादा देर नहीं होने वाली है। मंदिर निर्माण को पूर्ण करने के सभी कार्य तीव्र गति से जारी है जिसके लिए मंदिर ट्रस्ट के चंपत राय, गोपाल राय व अन्य पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को पीएम मोदी द्वारा हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में समाज का पूरा नेतृत्व वर्ग अयोध्या धाम में था। अयोध्या धाम में पांच सदी के बाद विराजमान हुए राम लला का करोड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया है।

सीएम योगी ने जोर देकर कहा, ‘मेरा मानना है कि अयोध्या धाम एक नई गति के साथ दुनिया की सबसे आध्यात्मिक और सुंदरतम नगरी के रूप में स्थापित होकर पूरे सनातन धर्मावलंबियों के लिए एक नई प्रेरणा और प्रकाश का केंद्र बिंदु बनकर उभरेगा।’

वहीं, इस अवसर पर आरएसएस के पूर्व सर कार्यवाहक सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा कि दक्षिण भारतीय शैली के इस मंदिर की स्थापना ने उत्तर और दक्षिण को जोड़ने का काम किया है, जिसका माध्यम भगवान शिव व प्रभु श्रीराम बने हैं। कार्यक्रम में सीएम योगी व भैयाजी जोशी के अलावा कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्पिरिचुअल सेंट अय्या जी, अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महंत कमल नयन दास, स्वामी राम शरण दास, महंत अवधेश दास, जगत् गुरु दिनेशाचार्य व तमिलनाडु से आए संत, स्थानीय जनप्रतिनिधि व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

You Might Also Like

यूपी : जौनपुर में रोडवेज बस व ट्रक की टक्कर में 5 की मौत, 17 यात्री घायल
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का निधन, 81 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
कांग्रेस का जेपी नड्डा पर हमला : देश में ‘गांधी बनाम गोडसे’ की वैचारिक लड़ाई, भाजपा को गोडसे से प्रेम
राजस्थान में फिर बवाल! ईद के दौरान दो पक्षों में पत्थरबाजी, एक दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़
मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राजघाट पर होगा लोक संवर्धन पर्व का आयोजन
TAGGED:ayodhyacm yogiRamnath temple
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

August 10, 2026

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

अमित शाह के समर्थन में NDA सांसदों का मार्च, राहुल गांधी से पूछा- झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई का जवाब कौन देगा?

Ram Mandir: आचार्य इंद्रदेव मिश्र बने राम मंदिर के ‘व्यवस्था प्रमुख’, दिसंबर 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Share Market Today: कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी 24,550 के नीचे

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?