hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अयोध्या : रामनगरी में आज बनेंगे 2 विश्व कीर्तिमान, 25 लाख दीयों से जगमग होगी राम की पैड़ी, 1100 अर्चक एक साथ करेंगे आरती
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > अयोध्या : रामनगरी में आज बनेंगे 2 विश्व कीर्तिमान, 25 लाख दीयों से जगमग होगी राम की पैड़ी, 1100 अर्चक एक साथ करेंगे आरती
उत्तरप्रदेशधर्म-संस्कृतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

अयोध्या : रामनगरी में आज बनेंगे 2 विश्व कीर्तिमान, 25 लाख दीयों से जगमग होगी राम की पैड़ी, 1100 अर्चक एक साथ करेंगे आरती

Revoi Editor
Last updated: October 30, 2024 1:29 pm
Revoi Editor
Published: October 30, 2024
Share
SHARE

अयोध्या, 30 अक्टूबर। रामनगरी अयोध्या के वासी छोटी दिवाली के अवस पर आज दो विश्व कीर्तिमान के साक्षी बनेंगे। दरअसल, राम की पैड़ी के 55 घाटों पर एक साथ जहां 25 लाख दीये रोशन होंगे वहीं सीएम योगी की मौजूदगी में एक साथ 1100 साधु-संत और वेदाचार्य सरयू किनारे महाआरती भी करेंगे। इन दोनों आयोजनों के जरिए दो नए विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है।

दरअसल, शाम को प्रभु श्रीराम के आगमन को लेकर पूरी अयोध्या नगरी में भव्य तैयारी की गई है। राम मंदिर की सजावट के साथ जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए हैं। इसी क्रम में दीपोत्सव के बाद शहर में झांकियां भी निकाली जाएंगी।

दीपोत्सव को लेकर रिहर्सल भी किया गया

दीपोत्सव को लेकर रिहर्सल भी किया जा चुका है। इस क्रम में मंगलवार की शाम सैकड़ों महिलाओं ने मां सरयू की आरती उतारी। सरयू आरती समन्वयक शशिकांत दास ने बताया कि भगवान श्रीराम के अपने भवन में विराजमान होने के बाद पहला जबकि कुल मिलाकर यह आठवां दीपोत्सव है। आज शाम को 25 लाख दीये रोशन होने के साथ यह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगा। दीपोत्सव पर राम की नगरी को भव्यता से सजाया गया है। 200 से ज्यादा मठ-मंदिरों में भी दीप जलाए जाएंगे।

सीएम योगी लगभग 20 घंटे शहर में रहेंगे

शशिकांत दास ने बताया कि प्रतिदिन 5100 बत्ती की आरती होती है। आज इसके साथ ही एक साथ 1100 अर्चक माता सरयू की आरती करेंगे। यह भी एक विश्व रिकॉर्ड होगा। इससे पहले इतनी संख्या में साधु-संतों ने कभी सामूहिक आरती नहीं की है। कुछ गणमान्य लोग भी इस महाआरती का हिस्सा बनेंगे। सीएम योगी दोपहर करीब 2.20 बजे रामकथा पार्क में पहुंचेंगे। वह करीब 20 घंटे शहर में रहेंगे। अगले दिन वह गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

हालांकि दीपोत्सव की शुरुआत पूर्वाह्न नौ बजे से हो गई। साकेत महाविद्यालय से शोभायात्रा निकाली गई। इसी कड़ी की भगवान के स्वरूप भी दोपहर 2.40 पर पार्क में पहुंच जाएंगे। आरती के बाद भगवान राम का राज्यभिषेक किया जाएगा। पार्क में शाम 5.55 बजे तक कई कार्यक्रम होंगे। इसके बाद सीएम योगी सरयू आरती में हिस्सा लेने के बाद शाम को करीब 6.30 बजे दीपोत्सव कार्यकम में शामिल होने के लिए पहुंच जाएंगे।

वर्ष 2017 में की गई थी दीपोत्सव की शुरुआत

दीपोत्सव की शुरुआत वर्ष 2017 में की गई थी। उस दौरान 1.71 लाख दीये रोशन किए गए थे। इसी कड़ी में 2018 में 3.01 लाख दीये जले थे। 2019 में 4.04 लाख, 2020 में 6.06, 2021 में 9.41 लाख, 2022 में 15.76 लाख, 2023 में 22.23 लाख दीये जलाए गए थे। इस बार 25 लाख दीये रोशन करने की तैयारी है।

You Might Also Like

लोकसभा से ‘विकसित भारत- जी राम जी’ विधेयक को मिली मंजूरी, जबर्दस्त हंगामे के बीच विपक्ष ने फाड़ी विधेयक की कॉपी
प्रियंका गांधी को वायनाड से मिला टिकट, कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए केरल की सीटों का किया एलान
तेलंगाना हाई कोर्ट का फैसला – ‘नौकरीपेशा पत्नी यदि खाना न बनाए तो यह तलाक का आधार नहीं हो सकता’
फ्रेंच ओपन टेनिस : कार्लोस अलकराज रोलां गैरों के नए बादशाह, ज्वेरेव को हरा तीसरी ग्रैंड स्लैम उपाधि जीती
वाराणसी में निर्माण कार्यों को देखने के बाद बोले मुख्यमंत्री योगी – अब भव्य दिखने लगा श्री काशी विश्वनाथ धाम
TAGGED:1100 priests will perform aarti together25 lakh diyas will be litayodhyaRam Ki PaidiRamnagariTwo world records will be made
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयधर्म-संस्कृतिहिन्दी

अमरनाथ यात्रा : जम्मू में रजिस्ट्रेशन और आरएफआईडी प्रक्रिया शुरू, श्रीनगर के ट्रांजिट शिविरों में जुटे श्रद्धालु

Revoi Editor
Revoi Editor
July 1, 2026
नेपाल : के.पी. शर्मा ओली ने तीसरी बार संभाली पीएम की कुर्सी, बहुमत का आंकड़ा जुटाने में असफल रहा विपक्ष
वैश्विक जनगणना रिपोर्ट : वर्ष 2023 में 7 करोड़ 50 लाख तक बढ़ी दुनिया की आबादी
लीड्स टेस्ट : बेन डकेट के पराक्रमी शतक से इंग्लैंड की शानदार जीत, एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में भारत पिछड़ा
आदिवासी नेता विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?