1. Home
  2. Tag "Athletics"

विश्व पैरा एथलेटिक्स : रिकॉर्ड 22 पदकों के साथ मेजबान भारत का अभियान खत्म, अंतिम दिन 3 रजत सहित 4 पदक जीते

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर। फर्राटा धाविक सिमरन शर्मा ने थकान व पीठ दर्द के बावजूद प्रेरणादायक प्रदर्शन किया और महिलाओं की 200 मीटर टी12 स्पर्धा में रजत पदक जीता। इसके साथ ही रविवार को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में संपन्न विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत ने रिकॉर्ड 22 पदकों के साथ अपना अभियान खत्म […]

विश्व पैरा एथलेटिक्स : निषाद कुमार ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, फर्राटा धाविका सिमरन ने भी भारत को दिलाया स्वर्ण पदक

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर। निषाद कुमार और सिमरन शर्मा ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जारी विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 में शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान भारत के लिए दो स्वर्ण पदक जीते। इस क्रम में निषाद कुमार ने जहां पुरुषों की ऊंची कूद टी-47 स्पर्धा में नए विश्व रिकॉर्ड […]

विश्व एथलेटिक्स : आठवें स्थान पर पिछड़ गए गत चैम्पियन नीरज चोपड़ा, प्रथम प्रवेशी सचिन को चौथा स्थान

टोक्यो, 18 सितम्बर। पिछले कुछ दिनों से पीठ की चोट से जूझ रहे गत चैम्पियन व दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा यहां विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के पुरुष भालाफेंक फाइनल में निराशाजनक प्रदर्शन के चलते आठवें स्थान पर पिछड़ गए जबकि पहली बार जोर आजमाइश कर रहे भारत के ही सचिन यादव ने […]

नीरज चोपड़ा ने 5 दिनों में जीता दूसरा खिताब, गोल्डन स्पाइक मीट में 85.29 मीटर के प्रक्षेप से बाजी मारी

ओस्ट्रावा, 24 जून। लगातार दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता स्टार भारतीय भाला प्रक्षेपक नीरज चोपड़ा ने अंतरराष्ट्रीय सर्किट में पांच दिनों के भीतर दूसरी उपाधि जीत ली। इस क्रम में मंगलवार को यहां गोल्डन स्पाइक मीट में पहली बार जोर आजमाइश करते हुए उन्होंने खिताब अपने नाम किया। चोपड़ा ने गत 20 जून को […]

एशियाई एथलेटिक्स : भाला प्रक्षेपक सचिन यादव ने जीता रजत, अनिमेष कुजूर ने तोड़ा अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड

गुमी (दक्षिण कोरिया), 31 मई। उभरते भाला प्रक्षेपक सचिन यादव की अगुआई में भारत ने यहां 26वीं एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के अंतिम दिन शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते तीन रजत सहित छह पदक जीते। इनमें सचिन व महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में पारुल चौधरी के अलावा चार गुणा 100 मीटर महिला रिले में रजत […]

नीरज चोपड़ा ने अंततः पार की 90 मीटर की बाधा, लेकिन दोहा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे

दोहा, 16 मई। ओलम्पिक खेलों में दोहरे पदक विजेता भारत के स्टार भाला प्रक्षेपक नीरज चोपड़ा आखिरकार 90 मीटर की बाधा पार करने में सफल रहे। इस क्रम में शुक्रवार की शाम उन्होंने डायमंड लीग के दोहा चरण में 90.23 मीटर का प्रक्षेप किया, लेकिन यह प्रयास उन्हें स्वर्ण पदक दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं […]

ओलम्पिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंधे, हिमानी संग लिए सात फेरे

नई दिल्ली, 19 जनवरी। दोहरे ओलम्पिक पदक विजेता स्‍टार भाला प्रक्षेपक नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं। हरियाणा के 27 वर्षीय कद्दावर एथलीट सोशल मीडिया पर खुद यह जानकारी साझा की है। नीरज ने एक निजी समारोह में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी की। नीरज की पत्नी […]

हांगझू एशियाई खेल : 10 हजार मीटर रेस में कार्तिक कुमार को रजत, गुलवीर सिंह ने जीता कांस्य पदक

हांगझू, 30 सितम्बर। लंबी दूरी के भारतीय धावक कार्तिक कुमार ने यहां 19वें एशियाई खेलों की एथलेटिक्स स्पर्धाओं में शनिवार को पुरुषों की 10000 मीटर रेस में रजत पदक जीता और उनके साथी धावक गुलवीर सिंह को कांस्य पदक मिला। हांगझू ओलम्पिक स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम में कार्तिक कुमार 28 मिनट 15.38 सेकेंड का समय लेकर […]

हांगझू एशियाई खेल : एथलेटिक्स में भी खुला खाता, किरण बालियान ने गोला प्रक्षेप में जीता कांस्य पदक

हांगझू, 29 सितम्बर। हांगझू ओलम्पिक स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम में 19वें एशियाई खेलों की एथलेटिक्स स्पर्धाएं शुक्रवार से प्रारंभ हुईं और पहले ही दिन भारत का भी खाता खुल गया, जब भारत की किरण बालियान ने महिलाओं की शॉट पट (गोला प्रक्षेप) स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। भारतीय दल ने ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में सबसे […]

विश्व एथलेटिक्स : भाला प्रक्षेपक नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, भारत के पहले सीनियर विश्व चैम्पियन बने

बुडापेस्ट, 27 अगस्त। दिग्गज भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया, जब वह रविवार को यहां विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया। नीरज ने दो वर्ष पहले टोक्यो में जीता था ओलम्पिक स्वर्ण दो वर्ष पहले ही […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code