hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भीषण गर्मी ने छुड़ाया पसीना, यूपी में पारा 45 के पार, दिल्‍ली के लिए आरेंज अलर्ट जारी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > भीषण गर्मी ने छुड़ाया पसीना, यूपी में पारा 45 के पार, दिल्‍ली के लिए आरेंज अलर्ट जारी
राष्ट्रीयहिन्दी

भीषण गर्मी ने छुड़ाया पसीना, यूपी में पारा 45 के पार, दिल्‍ली के लिए आरेंज अलर्ट जारी

Vinayak Barot
Last updated: April 30, 2022 1:37 pm
Vinayak Barot
Published: April 30, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 30 अप्रैल। भीषण गर्मी और हीटवेव से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। कई राज्‍यों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिन लोगों को ऐसी ही भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा, लेकिन सोमवार से कुछ राहत मिलने की उम्‍मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में एक मई तक लू का प्रभाव और बढ़ेगा।

इस वजह से पंजाब के कई जिलों में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दो व तीन मई को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है। हिमाचल प्रदेश में मौसम में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना कम है। मौसम विभाग के अनुसार, एक-दो स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। उत्तराखंड में गर्मी बेहाल करने वाली है। मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिन पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान जताया है। इस दौरान मैदानों में तेज हवा चलने की आशंका है।

  • तप रहा उत्तर प्रदेश, दिल्‍ली में भी पारा 45 के पार

उत्तर भारत को झुलसाती गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। शुक्रवार को सबसे ज्यादा तापमान उत्तर प्रदेश के बांदा में 47.4 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रयागराज 46.8 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे स्थान पर रहा तो राजधानी दिल्ली का स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स 46.4 डिग्री सेल्सियस के साथ देश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। राजस्थान के श्रीगंगानगर का तापमान भी 46.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

  • दिल्ली के कई हिस्सों में भीषण लू की चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने शनिवार को दिल्ली के कई हिस्सों में भीषण लू की चेतावनी देते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि गर्मी से बचाव के लिए तैयार रहें। शुक्रवार को दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग वेधशाला ने लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह 12 साल में अप्रैल में एक दिन का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान है।

  • मौसम विभाग की सलाह- लंबे समय तक धूप में रहने, भारी काम करने से बचें

दिल्ली कोर हीटवेव जोन (सीएचजेड) में आता है, जिसमें तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट, बिहार, छत्तीसगढ़ व बंगाल शामिल हैं। हीटवेव में बच्चों, बुजुर्गों के साथ उन लोगों के लिए ज्यादा खतरा होता है जो पुरानी बीमारियों से पीडि़त हों। आइएमडी ने सलाह दी है कि लंबे समय तक धूप में रहने और भारी काम करने से बचें।

You Might Also Like

बॉलीवुड : रणवीर सिंह की फिल्म 83 का लहरा दो गाना हुआ रिलीज
जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर ढेर, मुठभेड़ के दौरान 4 सुरक्षाकर्मी घायल
सोनप्रयाग से केदारनाथ तक प्रतिष्ठित रोपवे परियोजना के लिए अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ को मिला एलओए
MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- एमपी के मन में मोदी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, बिगड़ती सेहत के बीच जंतर-मंतर खाली करने की अपील
TAGGED:summerup
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियां

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

August 10, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?