hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ऋषभ पंत की मदद करने वाले बस ड्राइवर सुशील कुमार बोले – ‘हाईवे पर ही रहता हूं, मैं नहीं तो भला कौन बचाता…’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > ऋषभ पंत की मदद करने वाले बस ड्राइवर सुशील कुमार बोले – ‘हाईवे पर ही रहता हूं, मैं नहीं तो भला कौन बचाता…’
खेलराष्ट्रीयहिन्दी

ऋषभ पंत की मदद करने वाले बस ड्राइवर सुशील कुमार बोले – ‘हाईवे पर ही रहता हूं, मैं नहीं तो भला कौन बचाता…’

Vinayak Barot
Last updated: January 1, 2023 12:42 pm
Vinayak Barot
Published: January 1, 2023
Share
SHARE

चंडीगढ़, 1 जनवरी। दिल्ली-देहरादून रूट को सुशील कुमार से बेहतर कम ही लोग जानते हैं, जो लगभग एक दशक से हर दूसरे दिन हाईवे पर होते हैं। हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर को हरिद्वार-पानीपत रूट की जिम्मेदारी मिले एक माह से अधिक का समय हो गया है, जिनका सफर पवित्र शहर हरिद्वार से तड़के 4 बजकर 25 मिनट पर शुरू होता है।

सुशील कुमार शुक्रवार को भी इसी समय पर हरिद्वार से निकले और जब रुड़की में नारसन सीमा के पास पहुंचे तो उन्होंने तेज गति से एक कार को डिवाइडर से टकराते हुए देखा। उन्होंने टक्कर से बचने के लिए अपनी बस को सुरक्षित दूरी पर पार्क किया और बस के कंडक्टर परमजीत के साथ क्षतिग्रस्त कार के अंदर फंसे व्यक्ति को बचाने के लिए बाहर निकले।

सुशील को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह जिस व्यक्ति को कार से बाहर निकाल रहे हैं, वह स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं। सुशील ने बताया, ‘मुझे बस इतना पता था कि उस आदमी को बचाना जरूरी था। मेरे लिए यह अंतरात्मा की पुकार थी। अगर मैंने जवाब देने में देर की होती तो कार में विस्फोट हो जाता। मैं हाईवे पर रहता हूं। अगर मैं मदद नहीं करूंगा, तो कौन करेगा?’

पहले भी कर चुके हैं लोगों की मदद

ऐसा पहली बार नहीं था, जब 42 वर्षीय सुशील कुमार ने किसी की मदद के लिए हाथ बढ़ाया हो। जब 2020 में कोविड का प्रकोप हुआ, तो उन्होंने उन प्रवासी श्रमिकों को घर छोड़ने की पेशकश की थी, जिन्होंने लंबी पैदल यात्रा शुरू की थी।

वर्ष 2008 में उन्होंने हरियाणा रोडवेज में ड्राइवर के पद के लिए आवेदन किया और मेरिट लिस्ट में जगह बनाई। नियुक्ति पत्र के लिए हालांकि उन्हें काफी इंतजार करना पड़ा। थके और निराश होकर, कुमार ने 2012 में सऊदी अरब में एक निजी ड्राइवर के रूप में नौकरी की। दो साल बाद, जब सरकार ने भर्ती सूची की घोषणा की तो वह अपनी ‘सपनों की नौकरी’ पर लौट आए।

मेरा पहला मकसद बस के यात्रियों को बचाना था : सुशील

एक दशक पुराने अनुभव के साथ सुशील जानते हैं कि अल सुबह का समय होता है, तब ड्राइवरों को अपनी आंखें खुली रखने में मुश्किल होती है। शुक्रवार को वह 33 लोगों को बस में ले जा रहे थे। तभी सामने से एक मर्सिडीज कार अनियंत्रित हो गई है। सुशील ने बताया कि ‘मुझे पता था कि कार दुर्घटनाग्रस्त होने वाली थी। तो, मैं धीमा हो गया। मेरा पहला मकसद टक्कर से बचने और बस में यात्रियों को बचाने का था।’

You Might Also Like

पैगंबर मोहम्मद विवाद : नूपुर शर्मा की बढ़ीं मुश्किलें, ठाणे पुलिस ने भेजा 13 जून को पेशी का भेजा समन
नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद एफटीआईआई अध्यक्ष बने आर माधवन, बोले- उम्मीदों पर खरा उतरने की करूंगा कोशिश
राष्ट्रमंडल खेल 2026 : भारतीय मुक्केबाजों ने रचा इतिहास, 7 स्वर्ण व 3 रजत सहित 10 पदक जीते
G20 शिखर सम्मेलन : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन दिल्ली पहुंचे, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
TMC को झटका : सांसदद्वय अर्जुन सिंह और दिब्येंदु अधिकारी भाजपा में शामिल
TAGGED:bus driverHaryana RoadwaysRISHABH PANTSushil Kumar
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

August 8, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?