hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सुप्रीम कोर्ट ने श्री बांके बिहारी मंदिर के कोष से 500 करोड़ के कॉरिडोर प्रोजेक्ट को दी गई मंजूरी वापस ली
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > सुप्रीम कोर्ट ने श्री बांके बिहारी मंदिर के कोष से 500 करोड़ के कॉरिडोर प्रोजेक्ट को दी गई मंजूरी वापस ली
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सुप्रीम कोर्ट ने श्री बांके बिहारी मंदिर के कोष से 500 करोड़ के कॉरिडोर प्रोजेक्ट को दी गई मंजूरी वापस ली

Revoi Editor
Last updated: August 8, 2025 9:22 pm
Revoi Editor
Published: August 8, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 8 अगस्त। सुप्रीम कोर्ट ने 15 मई, 2025 को दिए गए अपने फैसले का एक हिस्सा वापस लेने का निर्णय किया है, जिसके तहत उसने उत्तर प्रदेश सरकार को मथुरा के वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर के कोष से 500 करोड़ रुपये का उपयोग मंदिर के चारों ओर एक गलियारा बनाने की अनुमति दी थी। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने शुक्रवार को मामले में सुनवाई के बाद यह फैसला किया।

मंदिर प्रबंधन के लिए हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित होगी समिति

राज्य सरकार ने इस महीने की शुरुआत में शीर्ष अदालत के समक्ष दलील दी थी कि यह अध्यादेश मंदिर के बेहतर प्रशासन के लिए जारी किया गया है, जहां हर हफ्ते लगभग दो-तीन लाख श्रद्धालु आते हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने इसी क्रम में मंदिर के प्रबंधन के लिए उच्च न्यायालय के एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में समिति के गठन का निर्देश दिया। सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य सरकार द्वारा जारी अध्यादेश के माध्यम से इसी तरह की एक समिति के गठन पर भी रोक लगा दी।

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के.एम. नटराज ने शीर्ष अदालत से अनुरोध किया कि अध्यादेश पर सवाल उठाते हुए उच्च न्यायालय द्वारा की गई टिप्पणियों पर रोक लगाई जाए। पीठ ने नटराज के अनुरोध को स्वीकार कर लिया। सर्वोच्च न्यायालय ने याचिकाकर्ताओं को उत्तर प्रदेश श्री बांके बिहारी जी मंदिर ट्रस्ट अध्यादेश, 2025 की वैधता को चुनौती देने के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय में जाने की अनुमति दे दी।

सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा, ‘हम अपने समन्वय पीठ द्वारा आदेश के उस हिस्से को संशोधित करेंगे, जिससे याचिकाकर्ता प्रभावित होंगे और हम उन्हें अध्यादेश के खिलाफ उच्च न्यायालय में जाने की अनुमति देंगे।’ पीठ ने कहा कि इस बीच वह प्रबंधन का नेतृत्व करने के लिए एक समिति गठित करेगी। अध्यादेश के अनुसार समिति का गठन स्थगित रखा जाएगा।

शीर्ष अदालत ने गत चार अगस्त को उत्तर प्रदेश सरकार से पूछा था कि वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के प्रबंधन के लिए ट्रस्ट गठित करने संबंधी अध्यादेश लाने में उसे इतनी जल्दबाजी क्यों है। साथ ही न्यायालय ने धार्मिक स्थल का प्रशासन एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली समिति को सौंपने का भी संकेत दिया था।

राज्य सरकार ने 26 मई को उत्तर प्रदेश श्री बांके बिहारी जी मंदिर न्यास अध्यादेश, 2025 जारी किया था, जिसके तहत मंदिर के मामलों के प्रबंधन के लिए एक ट्रस्ट की स्थापना की गई। पीठ ने 15 मई के फैसले में दिए गए निर्देशों को वापस लेने का प्रस्ताव रखा था, जिसमें राज्य को मंदिर के धन का उपयोग करने की अनुमति दी गई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने 15 मई को उत्तर प्रदेश सरकार की मथुरा में श्री बांके बिहारी मंदिर गलियारे को विकसित करने की योजना का मार्ग प्रशस्त किया, ताकि श्रद्धालुओं को लाभ मिल सके। कहा कि ऐतिहासिक मंदिर पुरानी संरचनाएं हैं और उन्हें उचित रखरखाव और अन्य रसद सहायता की आवश्यकता है।

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को श्री बांके बिहारी मंदिर के धन का उपयोग केवल मंदिर के चारों ओर पांच एकड़ भूमि खरीदने और एक होल्डिंग क्षेत्र बनाने के लिए करने की अनुमति दी थी। साथ ही निर्देश दिया था कि इसके लिए खरीदी जाने वाली प्रस्तावित भूमि “देवता/(मंदिर) ट्रस्ट के नाम पर होगी।” इसके अलावा, ब्रज क्षेत्र में मंदिरों के प्रशासन और सुरक्षा से संबंधित मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य द्वारा दायर एक अंतरिम आवेदन को भी अनुमति दे दी थी।

You Might Also Like

ममता ने कार्यकर्ताओं से कहा- ‘एग्जिट पोल सिर्फ शेयर बाजार में हेरफेर की एक कोशिश, हम 200 से ज्यादा सीटें जीतेंगे’
सादगी की मिसाल : बेटा केंद्रीय मंत्री, माता-पिता अब भी मेहनत-मजदूरी से कर रहे जीविकोपार्जन
शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 81000 से नीचे
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडाल पर फेंके गए क्रूड बम, भारत ने हिन्दुओं की सुरक्षा को लेकर जताई गंभीर चिंता
पीएम मोदी का ब्रासीलिया में भव्य स्वागत, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
TAGGED:corridor project worth Rs 500 croreShri Banke Bihari temple fundsSupreme Court withdraws approval
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

एलजी मनोज सिन्हा बोले – कश्मीर मसले पर पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं होगी, घाटी में पत्थरबाजी अब इतिहास की बात

Vinayak Barot
Vinayak Barot
August 19, 2022
સુશાંત કેસમાં આ એકટરે કરી સીબીઆઈ તપાસની માંગ
योगी आदित्यानाथ का केजरीवाल पर प्रहार – दिल्ली से आया AAP का नमूना, सर्जिकल स्ट्राइक का मांगा था प्रमाण
फास्टैग को लेकर नितिन गडकरी की बड़ी घोषणा –  3000 रुपये का वार्षिक पास जारी करेगी सरकार, 15 अगस्त से होगा प्रभावी
BRI-II: Biden’s ‘plan’ may bankrupt PRC, the way Reagan’s did to USSR
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?