पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से की बात, द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए दिया आमंत्रण

नई दिल्ली, 8 अगस्त। रूस से तेल आयात को लेकर नाराज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर ठोके गए 50 फीसदी टैरिफ से उपजी तनावपूर्ण स्थिति के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की शाम रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत की। इस दौरान पुतिन ने प्रधानमंत्री को यूक्रेन से जुड़ी हालिया घटनाओं की जानकारी दी। वहीं पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत हमेशा इस संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है।

भारत ने दोहराया – यूक्रेन संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान हो

पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की बीच बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-रूस के बीच चल रहे द्विपक्षीय मामलों की समीक्षा की और आपसी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। बातचीत में दोनों नेताओं ने भारत और रूस के बीच खास रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की बात दोहराई। साथ ही, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को वर्ष के अंत में भारत में होने वाले वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित भी किया।

गौरतलब है कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत से एक दिन पहले भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने राष्ट्रपति पुतिस ने मुलाकात की थी। पुतिन और NSA अजीत डोभाल के बीच ये मुलाकात क्रैमलिन में हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति पुतिन जल्द ही भारत के दौरे पर भी आ सकते हैं। वहीं एक दिन पहले, पीएम मोदी की ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा से भी फोन पर बात हुई थी। इस बातचीत में दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा और तकनीक सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular