hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पाकिस्तान : बलूचिस्तान में मस्जिद के पास आत्मघाती हमला, 52 लोगों की मौत, 130 जख्मी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > पाकिस्तान : बलूचिस्तान में मस्जिद के पास आत्मघाती हमला, 52 लोगों की मौत, 130 जख्मी
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

पाकिस्तान : बलूचिस्तान में मस्जिद के पास आत्मघाती हमला, 52 लोगों की मौत, 130 जख्मी

Vinayak Barot
Last updated: September 29, 2023 6:09 pm
Vinayak Barot
Published: September 29, 2023
Share
SHARE

इस्लामाबाद, 29 सितम्बर। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जुमे के रोज एक मस्जिद के पास आत्मघाती बम धमाके में 52 लोगों की मौत हो गई और 130 लोग जख्मी हो गए। मस्तुंग जिले में यह बम धमाका उस वक्त हुआ, जब लोग ईद मिलादउन नबी के आयोजन में जुटे थे। असिस्टेंट कमिश्नर अताउल्लाह मुनीम ने बताया कि बम धमाके का असर इसलिए ज्यादा हुआ कि मौके पर भारी भीड़ थी।

फिलहाल यह बम धमाका क्यों हुआ और इसके पीछे कौन थे,  इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। इसी जिले में महीने की शुरुआत में भी एक बम ब्लास्ट हुआ था, जिसमें 11 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि इस घटना में करीब 130 लोग जख्मी हुए हैं। यह आत्मघाती हमला बताया जा रहा है। पाकिस्तानी चैनलों पर दिखता है कि शवों का ढेर जमीन पर पड़ा है और जहां-तहां खून बिखरा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dawn Today (@dawn.today)

बलूचिस्तान के गृह मंत्री जान अचाकजई ने कहा कि बचाव टीमों को मस्तुंग भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को क्वेटा के अस्पतालों में भेजा गया है। इसके अलावा सभी अस्पतालों में आपातकाल घोषित किया गया है ताकि घायलों को तुरंत एडमिट करके इलाज शुरू हो सके। अचाकजई ने कहा, ‘दुश्मन हमें बर्बाद करना चाहते हैं। यह हमारी धार्मिक सहिष्णुता पर हमला है और इसमें विदेशी ताकतों का हाथ है।’ उन्होंने कहा कि यह धमाका बहुत तीव्र था और इसका असर काफी दूर तक महसूस किया गया।

You Might Also Like

चुनाव को लेकर सीएम योगी ने लिया फीडबैक, सांसदों-विधायकों को दिया ये निर्देश
अमेरिका: लॉस एंजिल्स में प्रदर्शनकारियों ने नेशनल गार्ड के सैनिकों के साथ किया टकराव, जानें पूरा मामला
टाटा आईपीएल : राहुल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ठोका दूसरा शतक, लखनऊ सुपर जाएंट्स फिर टॉप 4 में शामिल
भारत देश के अंदरूनी मामलों पर फिर बोला अमेरिका, फ्रीज किए गए कांग्रेस खातों का किया जिक्र
टू प्लस टू मीटिंग में ब्लिंकन व जयशंकर बोले – भारत व अमेरिका मिलकर कर रहे भविष्य का निर्माण
TAGGED:130 injured52 people killedbalochistanpakistanSuicide attack near mosque
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

सैम पित्रोदा का अब चीन पर विवादित बयान, कांग्रेस ने भी किया किनारा

Revoi Editor
Revoi Editor
February 17, 2025
पाकिस्तान ने जताई उम्मीद : भारत सिंधु जल संधि को सद्भावना से लागू करेगा
કોરોના સામેની લડતમાં CM રૂપાણીનું સમુહ ટેસ્ટીંગ અભિયાન, નાગરિકોને ટેસ્ટ કરાવવા કરી અપીલ
कोरोना संकट : मई के पहले तीन हफ्तों में मृतकों की संख्या 92 फीसदी तक बढ़ी, दिल्‍ली का सीएफआर सबसे ज्यादा
सरकार की इस सुविधा से Post Office के सेविंग अकाउंट, PPF और SSA में पैसे ट्रांसफर करना हुआ आसान, जानें विधि
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?