hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: शेयर बाजार में गिरावट जारी : शुरुआती करोबार में सेंसेक्स 323 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > शेयर बाजार में गिरावट जारी : शुरुआती करोबार में सेंसेक्स 323 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

शेयर बाजार में गिरावट जारी : शुरुआती करोबार में सेंसेक्स 323 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला

Revoi Editor
Last updated: September 26, 2025 4:24 pm
Revoi Editor
Published: September 26, 2025
Share
SHARE

मुंबई, 26 सितंबर। शेयर बाजार को सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में जोरदार झटका लगा। वैश्विक संकेतों की कमजोरी और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 23 मिनट पर 323.22 अंक की गिरावट के साथ 80,836.46 पर और निफ्टी 97.45 अंक की गिरावट के साथ 24,793.40 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। आज शुरुआती दौर में लगभग 965 शेयरों में तेजी, 1258 शेयरों में गिरावट और 152 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

ये स्टॉक्स सबसे ज्यादा फिसले
शुरुआती कारोबार में निफ्टी पर सिप्ला, डॉ. रेड्डीज़ लैब्स, टाइटन कंपनी, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस जैसे बड़े शेयरों में गिरावट देखी गई, जबकि एलएंडटी, हीरो मोटोकॉर्प, हिंडाल्को, टाटा स्टील और ओएनजीसी जैसे शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। 26 सितंबर को सभी क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। आईटी और फार्मा में 1-2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.7% और बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 1% की गिरावट दर्ज की गई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट
पीटीआई की खबर के मुताबिक, बाजार 1 अक्टूबर को आरबीआई के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं, जब एमपीसी गिरते रुपये और व्यापार शुल्क अनिश्चितताओं के बीच अपने ब्याज दरों के फैसले की घोषणा करेगी। फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी प्रमुख और कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा कि कुल मिलाकर परिदृश्य सतर्क दिख रहा है, क्योंकि बाजार की धारणा विदेशी पूंजी प्रवाह, वैश्विक जोखिम परिवेश और भारत और अमेरिका के बीच नीतिगत अनिश्चितताओं के समाधान से जुड़ी हुई है।

रुपया अपने सर्वकालिक निम्नतम स्तर से उबरा
कमजोर डॉलर और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की सफलता की उम्मीदों के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अपने सर्वकालिक निम्नतम स्तर से उबरकर 6 पैसे बढ़कर 88.70 पर पहुंच गया। हालांकि, विदेशी मुद्रा व्यापारियों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की निकासी और अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि ने स्थानीय मुद्रा की बढ़त को सीमित कर दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, रुपया 88.72 पर खुला और फिर 88.70 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 6 पैसे अधिक था। गुरुवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 1 पैसे गिरकर 88.76 के अपने नए सर्वकालिक निम्नतम स्तर पर बंद हुआ था।

You Might Also Like

मणिपुर में भड़की हिंसा, गोलीबारी में तीन कुकी नागरिकों की मौत, सुरक्षा बलों ने संभाला मोर्चा
घरेलू शेयर बाजार नए शिखर पर : सेंसेक्स पहली बार 85,000 अंक के पार बंद, निफ्टी भी 26,000 के ऊपर थमा
महाराष्ट्र : शिंदे सरकार ने पेश किया अपना पहला बजट – अन्नदाता को 6 हजार सालाना, एक रुपये में फसल बीमा
हार्दिक पंड्या ने विश्व कप फाइनल से पहले टीम इंडिया को दिया खास संदेश, देखें वीडियो…
तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में जहरीली शराब का कहर, अब तक 34 लोगों ने गंवाई जान
TAGGED:BseNSE
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

मुख्यमंत्री योगी का आधिकारियों को निर्देश, किसानों को न हो खाद की कोई कमी

Revoi Editor
Revoi Editor
July 14, 2025
દિલ્હીના ગાંઘીનગર માર્કેટમાં આગઃફાયર વિભાગની 21 ગાડીઓ ઘટના સ્થળે
पूर्व अंग्रेज गेंदबाज मोंटी पनेसर बोले – स्पिनरों को मदद मिली तो 5-0 से टेस्ट सीरीज जीत सकती है टीम इंडिया
Global Indians: Harris vows more US help to India to fight pandemic
ज्ञानवापी मस्जिद परिसर से लौटे सोहनलाल आर्य बोले – ‘नंदी जिसका इंतजार कर रहे थे वह बाबा मिल गए’
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?