hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ज्ञानवापी मस्जिद परिसर से लौटे सोहनलाल आर्य बोले – ‘नंदी जिसका इंतजार कर रहे थे वह बाबा मिल गए’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > ज्ञानवापी मस्जिद परिसर से लौटे सोहनलाल आर्य बोले – ‘नंदी जिसका इंतजार कर रहे थे वह बाबा मिल गए’
राष्ट्रीयहिन्दी

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर से लौटे सोहनलाल आर्य बोले – ‘नंदी जिसका इंतजार कर रहे थे वह बाबा मिल गए’

Vinayak Barot
Last updated: May 16, 2022 2:37 pm
Vinayak Barot
Published: May 16, 2022
Share
SHARE

वाराणसी, 16 मई। ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सुबह दस बजे तक कुल दो घंटे एडवोकेट कमिश्‍नर की कार्यवाही की गई। इसी के साथ तीन दिन तक ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का कार्य पूरा हो गया। इस दौरान सर्वे में शामिल सभी सदस्‍य ज्ञानवापी परिसर से सर्वे के बाद वापस लौट गए। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान वादी पक्ष के सोहनलाल आर्य ने बताया कि ‘नंदी जिसका इंतजार कर रहे थे वह बाबा मिल गए’। इतिहास कालखंड में जो भी लिखा था वह मिल गया है।

जिसकी जनता को प्रतीक्षा थी आखिरकार वह बाबा अब मिल गए हैं। वहीं मुस्लिम पक्ष ने कहीं कुछ भी मिलने के दावों से इनकार किया है। सोहनलाल आर्य ने कबीर दास के दोहे का उदाहरण दिया कि – ‘जिन खोजा तिन पाइयां, गहरे पानी पैठ’। इस बात पर उनसे इसका अर्थ बताने को कहा गया तो उन्‍होंने स्‍पष्‍ट जवाब दिया कि नंदी जिसका इंतजार कर रहे थे वह बाबा मिल गए हैं।

बताते चलें कि पहले दिन की कार्यवाही के बाद ही सोहनलाल आर्य ने विक्‍ट्री साइन बनाकर हिंदू मंदिर होने के साक्ष्‍यों को लेकर आशा जताई थी। अब आखिरी दिन सोमवार को हुई कार्यवाही के बाद उन्‍होंने नंदी का मुंह ज्ञानवापी मस्जिद की ओर होने की वजहों को लेकर बाबा विश्‍वनाथ के मिल जाने की जानकारी दी। हालांकि, इससे अधिक उन्‍होंने मामला अ‍दालत में होने की वजह से जानकारी देने से मना कर दिया।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्‍होंने बताया कि जो भी सोचा या माना गया था उसकी उम्‍मीद से कहीं अधिक परिणाम इस सर्वे के दौरान हिंदू पक्ष को हासिल हुए हैं। उन्‍होंने सोमवार को सर्वे के अंतिम दिन को बहुत बड़ा दिन बताया। कहा कि- हिंदू पक्ष के लिए भी आज का दिन बहुत बड़ा है। बताते चलें कि सोहनलाल आर्य 52 लोगों की उस टीम में शामिल हैं जो एडवोकेट कमिश्‍नर की कार्यवाही ज्ञानवापी मस्जिद में कर रही थी।

‘जिन खोजा तिन पाइयां गहरे पानी पैठ’ का उदाहरण देते हुए उन्‍होंने इशारों- इशारों में उन्‍होंने तीन दिनों की एडवोकेट कमिश्‍नर की कार्यवाही को उजागर किया है। बताते चलें कि वाराणसी में महमूरगंज निवासी लक्ष्‍मी देवी (श्रृंगार गौरी मामले की याचिकाकर्ता) के पति सोहनलाल आर्य इस मामले में अदालत की ओर से सर्वे की 52 लोगों की टीम में शामिल किए गए थे।

You Might Also Like

जम्मू-कश्मीर : उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी और भाजपा विधायक के बीच नोकझोंक, विधानसभा में हंगामा
सीएम योगी का निर्देश : यूपी की हर जेल, पुलिस लाइंस व थाने में भव्यता से मनाई जाए जन्माष्टमी
समाजवादी पार्टी में टूट तय, बागी भूमि का एक लाल करेगा नेतृत्व, ओमप्रकाश राजभर का बड़ा दावा
पंजाब : कांग्रेस ने वीडियो ट्वीट कर चन्नी को बताया मुख्यमंत्री उम्मीदवार, सिद्धू खेमे का इनकार
IMF के आंकड़े : भारत की GDP 10 वर्षों में हुई दोगुनी, 2027 तक जापान व जर्मनी को पीछे छोड़ने का अनुमान
TAGGED:Gyanvapi Mosque ComplexNandiSohanlal Arya
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

August 7, 2026

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?