hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पूर्व अंग्रेज गेंदबाज मोंटी पनेसर बोले – स्पिनरों को मदद मिली तो 5-0 से टेस्ट सीरीज जीत सकती है टीम इंडिया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > पूर्व अंग्रेज गेंदबाज मोंटी पनेसर बोले – स्पिनरों को मदद मिली तो 5-0 से टेस्ट सीरीज जीत सकती है टीम इंडिया
हिन्दी

पूर्व अंग्रेज गेंदबाज मोंटी पनेसर बोले – स्पिनरों को मदद मिली तो 5-0 से टेस्ट सीरीज जीत सकती है टीम इंडिया

Vinayak Barot
Last updated: May 22, 2021 2:39 pm
Vinayak Barot
Published: May 22, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 22 मई। इंग्लैंड के पूर्व वामहस्त स्पिनर मधुसूदन सिहं ‘मोंटी’ पनेसर का मानना है कि यदि आगामी टेस्ट सीरीज के दौरान अपेक्षाकृत गर्म मौसम में घरेलू पिचें स्पिनरों की मददगार साबित हुईं तो फिर भारतीय टीम मेजबान इंग्लैंड का 5-0 से सफाया कर सकती है।
गौरतलब है कि विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया को अगले माह न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल (18 से 22 जून) और फिर चार अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।

भारतीय टीम इस वर्ष की शुरुआत में अपने घरेलू मैदानों पर अक्षर पटेल और आर. अश्विन सरीखे स्पिनरों की मदद से चार मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से जीती थी। विराट ब्रिगेड अपने उसी फॉर्म को जारी रखते हुए इंग्लिश धरती पर 14 वर्षों बाद टेस्ट सीरीज जीत का सूख खत्म करना चाहेगा। ज्ञातव्य है कि वर्ष 2007 के बाद से इंग्लैंड में भारतीय टीम कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है।

इस बीच इंग्लैंड की ओर से 2006 से 2013 के बीच 50 टेस्ट मैचों में 167 विकेट लेने वाले मोंटी पनेसर ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘भारतीय स्पिनरों को इंग्लिश पिच से मदद मिली तो वे अंग्रेज बल्लेबाजों की कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं। चूंकि अगस्त में इंग्लैंड में गर्मी पड़ती है, ऐसे में भारतीय स्पिनर खतरनाक हो सकते हैं।’

39 वर्षीय पनेसर ने कहा कि भारतीय टीम अच्छे दौर से गुजर रही है। इंग्लैंड में अगस्त में जब मौसम गर्म होगा तो भारतीय टीम दो स्पिनरों के साथ खेल सकती है। कोहली के नेतृत्व वाली टीम में इंग्लैंड को 5-0 से हराने की क्षमता है।

ज्ञातव्य है कि टीम इंडिया के पास आर. अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी स्पिनर हैं। इन दोनों गेंदबाजों ने 2020-21 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मारक गेंदबाजी की थी। इसके अलावा अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के रूप में दो युवा गेंदबाज भी हैं।
भारत के तेज गेंदबाज भी काफी असरदार साबित होंगे

पनेसर भारत के तेज गेंदबाजों से भी प्रभावित दिखे। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के कम अनुभव वाले बल्लेबाजी क्रम के सामने भारतीय तेज गेंदबाज काफी असरदार होंगे। ज्ञातव्य है कि टीम इंडिया छह तेज गेंदबाजों के साथ इंग्लैंड जा रही है। टीम में जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मो.सिराज, मो.शमी, शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव को जगह दी गई है।

You Might Also Like

कोविड को पीछे छोड़कर अमेरिका में फ्लू सबसे घातक सांस रोग बना
बरेली : भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का निधन, मंत्री की बैठक में पड़ा दिल का दौरा
ओम बिरला के समर्थन में उतरे पप्पू यादव, कहा- लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की जरूरत नहीं
I.N.D.I.A. नाम के इस्तेमाल के खिलाफ याचिका : दिल्ली हाई कोर्ट ने जवाब देने का विपक्षी दलों को दिया आखिरी मौका 
­सुप्रीम कोर्ट का फैसला – ट्रेन यात्रा के दौरान सामान चोरी होने पर रेलवे जिम्मेदार नहीं
TAGGED:bcciECBindia
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
देश-विदेशराष्ट्रीयहिन्दी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

August 10, 2026

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Trump Iran Compensation: ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, कहा- मिडिल ईस्ट में मौत और नुकसान की भरपाई करे तेहरान

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

NDA MPs Meeting : ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा ‘मंगल मिलन’, पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?