hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणातिलका पर लगा रेप का आरोप, ऑस्ट्रेलिया में गिरफ्तार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणातिलका पर लगा रेप का आरोप, ऑस्ट्रेलिया में गिरफ्तार
खेलहिन्दी

श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणातिलका पर लगा रेप का आरोप, ऑस्ट्रेलिया में गिरफ्तार

Vinayak Barot
Last updated: November 6, 2022 12:28 pm
Vinayak Barot
Published: November 6, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 6 नवम्बर। ऑस्ट्रेलिया में जारी टी20 विश्व कप के दौरान श्रीलंकाई बल्लेबाज दनुष्का गुणातिलका रेप केस में गिरफ्तार हो गए हैं। सिडनी में उनके ऊपर रेप का मामला दर्ज हुआ है। विश्व कप से बाहर हो चुकी श्रीलंकाई टीम गुणातिलका के बिना ऑस्ट्रेलिया से लौट चुकी है। गुणातिलका तीन हफ्ते पहले चोटिल हो गए थे और उनकी जगह आशेन बंडारा ने ले ली थी। लेकिन टीम प्रबंधन ने उन्हें घर भेजने की बजाए टीम के साथ रखा था।

विश्व कप से बाहर होने के बाद श्रीलंकाई टीम स्वदेश लौटी

श्रीलंका क्रिकेट सूत्रों के मुताबिक एक महिला की शिकायत पर क्रिकेटर दनुष्का गुणातिलका को गिरफ्तार किया गया है। श्रीलंका की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपना आखिरी मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ था। यह मैच शनिवार को खेला गया था, जिसमें इंग्लैंड ने चार विकेट से जीत दर्ज की थी। सिडनी में खेले गए इस मैच में गुणातिलका नहीं खेल रहे थे, लेकिन वह टीम के साथ थे। रिपोर्ट के मुताबिक मैच के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद गुणतिलका की गिरफ्तारी हुई

समझा जाता है कि 31 वर्ष के गुणतिलका को तड़के गिरफ्तार करके सिडनी शहर पुलिस थाने ले जाया गया । दो नवंबर को एक महिला के कथित यौन उत्पीड़न के मामले की जांच के बाद यह काररवाई की गई। श्रीलंका टीम के एक करीबी सूत्र ने बताया, ”दनुष्का गुणतिलका को कथित बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया गया है। श्रीलंकाई टीम उनके बिना ऑस्ट्रेलिया से रवाना हो गई है।”

गुणतिलका ने पहले दौर में नामीबिया के खिलाफ खेला था और वह खाता खोले बिना आउट हो गए। इसके बाद चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। श्रीलंकाई टीम ने सुपर 12 चरण के लिए क्वालीफाई किया, लेकिन ग्रुप एक में चौथे स्थान पर रही। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने अपनी वेबसाइट पर भी श्रीलंका के एक नागरिक की गिरफ्तारी का जिक्र किया है।

रिपोर्ट में कहा गया, ”यौन अपराध टीम ने पिछले सप्ताह सिडनी में एक महिला के कथित यौन उत्पीड़न के मामले की जांच के बाद श्रीलंका के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।” वेबसाइट पर डाले गए ब्यौरे के अनुसार 29 वर्ष की एक महिला का रोस बे स्थित उसके आवास पर योन उत्पीड़न किया गया ।

इसमें कहा गया, ”आनलाइन डेटिंग ऐप पर इस व्यक्ति को लंबे समय तक बातचीत के बाद यह महिला उससे मिली। ऐसा आरोप है कि दो नवंबर 2022 को इस महिला का यौन उत्पीड़न किया गया।” इसमें कहा गया, ”जांच के बाद 31 वर्ष के इस व्यक्ति को ससेक्स स्ट्रीट से एक होटल से रात एक बजे गिरफ्तार किया गया।” श्रीलंका क्रिकेट ने अभी इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है।

You Might Also Like

भाजपा ने कसा तंज – कांग्रेस की ‘मूल्य वृद्धि रैली’ राहुल गांधी के ‘रिलॉन्च’ का प्रोग्राम
भारत में कोरोना संकट: संक्रमितों की संख्या फिर बढ़ी, रिकॉर्ड 4.12 लाख से ज्यादा केस, 24 घंटे में 3980 मौतें
ट्रंप ने होर्मुज ब्लॉकेड हटाने का किया एलान : घर लौट रहे अमेरिकी सैनिक, फंसे तेल टैंकर अब आसानी से निकल सकेंगे
आईपीएल-19 : मारक गेंदबाजी के बाद फिन एलेन का तूफानी शतक, DC को बड़े अंतर से हरा KKR ने दर्ज की लगातार चौथी जीत
मंत्री नंद गोपाल नंदी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत: निचली अदालत की कार्रवाई पर लगाई रोक
TAGGED:Danushka accused of rapeDanushka arrested in AustraliaDanushka GunathilakaSri Lankan cricketer
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियां

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

August 10, 2026

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

NDA MPs Meeting : ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा ‘मंगल मिलन’, पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?