hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: एशिया कप क्रिकेट : श्रीलंका ने अफगानिस्तान से चुकाया हिसाब, सुपर 4 के पहले मैच में 4 विकेट से विजयी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > एशिया कप क्रिकेट : श्रीलंका ने अफगानिस्तान से चुकाया हिसाब, सुपर 4 के पहले मैच में 4 विकेट से विजयी
खेलहिन्दी

एशिया कप क्रिकेट : श्रीलंका ने अफगानिस्तान से चुकाया हिसाब, सुपर 4 के पहले मैच में 4 विकेट से विजयी

Vinayak Barot
Last updated: September 4, 2022 1:20 am
Vinayak Barot
Published: September 4, 2022
Share
SHARE

शारजाह, 3 सितम्बर। पांच बार के पूर्व चैंपियन श्रीलंका ने शनिवार को यहां एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में सुपर 4 के पहले मैच में चार विकेट से रोमांचक जीत हासिल की और उद्घाटन मुकाबले में अफगानिस्तान से मिली पराजय का हिसाब चुकता कर लिया। इसके साथ ही प्रतियोगिता के वर्तमान संस्करण में अफगानिस्तान का अजेय क्रम भी टूट गया, जिसने ग्रुप बी के दोनों मैच जीतकर सुपर 4 की अर्हता पाई है।

श्रीलंका ने अफगानिस्तान के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर का सफलतापूर्वक पीछा किया

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी पर बाध्य अफगानिस्तान ने विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज के तूफानी अर्धशतक (84 रन 45 गेंद, छह छक्के, चार चौके) और इब्राहिम जादरान (40 रन, 38 गेंद, एक छक्का, दो चौके) के साथ दूसरे विकेट के लिए उनकी 64 गेंदों पर निभी 93 रनों की साझेदारी की मदद से छह विकेट पर 175 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था।

Brilliant chase from Sri Lanka! 👊#RoaringForGlory #SLvAFG pic.twitter.com/X4KKcaH5ng

— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) September 3, 2022

जवाब में श्रीलंका ने ओपनरों द्वारा रखी गई ठोस बुनियाद के बाद 19.1 ओवरों में छह विकेट पर 179 रन बना लिए। इसके साथ ही श्रीलंका ने अफगानिस्तान के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर का सफलतापूर्वक पीछा किया।

चुनौतीपूर्ण लक्ष्य के सामने श्रीलंकाई पारी की ठोस शुरुआत रही, जब पथुम निसांका (35 रन, 28 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) व कुसल मेंडिस (36 रन, 19 गेंद, तीन छक्के, दो चौके) के बीच 39 गेंदों पर 62 रनों की भागीदारी हो गई। इसके बाद दानुष्का गुणतिलके (33 रन, 20 गेंद, दो छक्के, दो चौके), भानुका राजपक्षे (31 रन, 14 गेंद, एक छक्का, चार चौके) व वानिंदु हसरंगा डीसिल्वा (नाबाद 16 रन, नौ गेंद, तीन चौके) ने तेज हाथ दिखाते हुए दल को मंजिल दिला दी। मुजीब-उर-रहमान व नवीन-उल-हक ने आपस में चार विकेट बांटे।

स्कोर कार्ड

इसके पूर्व अफगानी पारी में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहमतुल्लाह व इब्राहिम ने भले ही दूसरे विकेट के लिए ठोस साझेदारी की। लेकिन 16वें ओवर में रहमतुल्लाह के 139 के योग पर लौटने के बाद अन्य बल्लेबाज स्लॉग ओवर में तेज हाथ नहीं दिखा सके। यही वजह थी कि अंतिम 27 गेंदों पर 36 रन ही जुड़ सके, जिनमें कप्तान मोहम्मद नबी के तेज 17 रन (10 गेंद, एक छक्का, एक चौका) भी शामिल थे।

भारत व पाकिस्तान आज 8 दिनों में दूसरी बार भिड़ेंगे

इस बीच रविवार को भारत व पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज टक्कर होगी। टूर्नामेंट के स्वरूप का यह परिणाम है तो दोनों चिर प्रतिद्वंद्वियों की आठ दिनों में दूसरी मुलाकात हो रही है। लीग चरण में भारत ने अंतिम ओवर में पांच विकेट की रोमांचक जीत हासिल की थी।

You Might Also Like

भारत में कोरोना संकट :  लगातार 5वें दिन 40 हजार से ज्यादा नए संक्रमित, सिर्फ केरल से 70% मामले
राष्ट्रपति ट्रंप ने की ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष विराम की घोषणा, लेकिन ईरानी विदेश मंत्री ने किया खंडन
पीएम मोदी ने विजयादशमी पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन को सराहा
संजय राउत का पीएम मोदी पर तंज – ‘बिना किसी डर के विशेष सत्र में चीन पर चर्चा करें…’,
भारत सरकार ने अमेरिका को दिया जवाब – ‘पन्नून की हत्या की साजिश का आरोप चिंताजनक और हमारी नीतियों के विपरीत’
TAGGED:AFGHANISTANAsia Cup Cricketsri lankaSri Lanka beat Afghanistan
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

बांग्लादेश में फिर बवाल : यूनुस सरकार के नए कानून के खिलाफ सिविल सेवक भड़के, अर्धसैनिक बल तैनात

Revoi Editor
Revoi Editor
May 28, 2025
APK 2024 में बोले पीएम मोदी – भारत व जर्मनी का व्यापार 30 बिलियन डॉलर से अधिक के स्तर पर पहुंचा
‘भारत शक्ति’ युद्धाभ्यास के बीच जैसलमेर में सेना का फाइटर जेट क्रैश, पायलट ने एयरक्राफ्ट से कूदकर बचाई जान
G20 शिखर सम्मेलन : पीएम मोदी ने लॉन्च किया ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस
पश्चिम बंगाल : दिनाजपुर में मिड डे मील में नमक की जगह डिटर्जेंट पाउडर का इस्तेमाल, कई बच्चे गंभीर रूप से बीमार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?