1. Home
  2. हिंदी
  3. चुनाव
  4. यूपी चुनाव : सपा ने बदली स्वामी प्रसाद मौर्य की सीट, अब कुशीनगर के फाजिलनगर से लड़ेंगे
यूपी चुनाव : सपा ने बदली स्वामी प्रसाद मौर्य की सीट, अब कुशीनगर के फाजिलनगर से लड़ेंगे

यूपी चुनाव : सपा ने बदली स्वामी प्रसाद मौर्य की सीट, अब कुशीनगर के फाजिलनगर से लड़ेंगे

0
Social Share

लखनऊ, 2 फरवरी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने तीन उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। इसमें लखनऊ की सरोजनी नगर सीट को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म करते हुए अभिषेक मिश्र को टिकट दिया गया है जबकि भाजपा छोड़कर आए स्वामी प्रसाद मौर्य की सीट बदल दी गई है। अब वह पडरौना की जगह कुशीनगर के फाजिलनगर से चुनाव लड़ेंगे।

स्वामी प्रसाद के खिलाफ आरपीएन सिंह को लड़ाने की तैयारी कर रही थी भाजपा

ज्ञातव्य है कि स्वामी प्रसाद मौर्य बहुजन समाज पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद 2017 में पडरौना सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। पिछले माह उन्होंने श्रम एवं सेवायोजन मंत्री से त्यागपत्र देने के बाद भाजपा भी छोड़ दी थी और पार्टी पर गरीबों और पिछड़ों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सपा में शामिल हो गए थे। इधर भाजपा ने कांग्रेस छोड़ कर आए पार्टी के कद्दावर नेताओं में एक और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह को पडरौना से ही लड़ाने की तैयारी की थी, जो पूर्व में यहां से विधायक रह चुके हैं।

केशव मौर्य को चुनौती देंगी केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया की छोटी बहन पल्लवी

वहीं, सपा ने सिराथू सीट से पल्लवी पटेल को टिकट दिया है। यहां से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। पल्लवी पटेल अपना दल (के) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल की छोटी बेटी और केंद्रीय मंत्री व अपना दल (एस) प्रमुख अनुप्रिया पटेल की छोटी बहन हैं।

भाजपा ने भी घोषित कर दिए लखनऊ की सभी सीटों पर उम्मीदवार

इस बीच भाजपा ने भी मंगलवार की देर रात लखनऊ की सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया। सरोजनी नगर सीट से राजेश्वर सिंह को टिकट दिया है। राजेश्वर सिंह ईडी के जॉइंट डायरेक्टर रहे हैं। वह हाल ही में वीआरएस लेकर भाजपा में शामिल हुए हैं। इस सीट से योगी सरकार में मंत्री स्वाति सिंह विधायक थीं। स्वाति सिंह के अलावा उनके पति दयाशंकर सिंह भी इस सीट से टिकट मांग रहे थे। लेकिन भाजपा ने इस बार स्वाति सिंह और उनके पति दोनों को टिकट नहीं दिया है।

इसी तरह से भाजपा ने लखनऊ कैंट से बृजेश पाठक को टिकट दिया है। इस सीट से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी अपने बेटे के लिए टिकट मांग रही थीं। उधर, समाजवादी पार्टी से भाजपा में आई अपर्णा यादव की भी दावेदारी लखनऊ कैंट से बताई जा रही थी। 2017 में रीता बहुगुणा ने इस सीट पर अपर्णा को हराया था।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code