Homeहिन्दीखेलऑस्ट्रेलियाई ओपन बैडमिंटन : सिंधु व तन्वी क्वार्टर फाइनल में, हरिहरन व...

ऑस्ट्रेलियाई ओपन बैडमिंटन : सिंधु व तन्वी क्वार्टर फाइनल में, हरिहरन व अर्जुन की जोड़ी भी आगे बढ़ी

सिडनी, 11 जून। तीसरी सीड पीवी सिंधु और 24 घंटे पहले बड़ा उलटफेर करते हुए पांचवीं सीड को बाहर का रास्ता दिखाने वाली तन्वी शर्मा ने गुरुवार को यहां यहां हमवतन भारतीय शटलररों पर जीत से ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। वहीं हरिहरन अमसाकरुणन और एमआर अर्जुन की जोड़ी ने भी पुरुष युगल में दूसरे दौर की बाधा कर ली है।

सिंधु को पहले गेम में हमवतन ईशारानी बरुआ ने कड़ी टक्कर दी

विश्व रैंकिंग में 10वें क्रम पर काबिज पूर्व विश्व विजेता सिंधु ने कोर्ट नंबर तीन पर खेले गए दिन के पहले मैच में हमवतन ईशारानी बरुआ को 42 मिनट में 22-20, 21-12 से शिकस्त दी। दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता सिंधु अब चीनी ताइपे की चेन सु यू से भिड़ेंगी।

तन्वी से हारीं मालविका बंसोड़

वहीं बुधवार को चीनी ताइपे की पांचवीं वरीय और दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी च्यू पिन चियान को चौंकाने वालीं 17  वर्षीया तन्वी ने हमवतन मालविका बंसोड़ को 37 मिनट में 21-13, 21-15 से हराकर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। विश्व नंबर 36 तन्वी को अब जापान की शीर्ष वरीय अकाने यामागुची की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

तान्या हेमंत दूसरी सीड पोर्नपावी से परास्त

हालांकि महिला एकल में कोर्ट पर उतरी पांचवीं भारतीय महिला शटलर तान्या हेमंत का सफर समाप्त हो गया। दूसरी वरीयता प्राप्त थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग ने कोर्ट नंबर एक पर विश्व नंबर 57 तान्या को 44 मिनट में  21-12, 21-15 से शिकस्त दी।

हरिहरन-अर्जुन ने ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को परास्त किया

उधर हरिहरन अमसाकरुणन व एमआर अर्जुन की पुरुष युगल जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के माइकल ओवेन व डायलन सोएदजासा की जोड़ी को 21-17, 21-7 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। लेकिन मिश्रित युगल में ध्रुव रावत व मनीषा के की जोड़ी कोर्ट नंबर चार पर जापानी एकिरा कोगा व नात्सु साइतो के हाथों 43 मिनट में 19-21, 18-21 से हार गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments