श्रद्धा, निक्की और अब मुंबई में सामने आया खूनी इश्क, लिव इन पार्टनर की हत्या कर शव छिपाया

मुंबई, 15 फरवरी। दिल्ली में श्रद्धा के बाद निक्की हत्याकांड और अब मुंबई से सटे पालघर में एक प्रेमी ने अपनी लिव इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी। जिसके बाद प्रेमिका की हत्या कर उसका शव पलंग के अंदर छिपाकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने मौक पर सूचना मिलने पर ट्रेन से फरार हो रहे आरोपी हार्दिक को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि दिल दहला देने वाली ये वारदात मुंबई से सटे पालघर के तुलिंज इलाके में हुई जहां एक कप्पल ही एक मकान में लीव इन रिलेशन में रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक हार्दिक कुछ काम नहीं करता था जबकि घर का सारा खर्चा मेघा अपनी इनकम से करती थी।

पेशे से नर्स मेघा और हार्दिक के बीच घर के खर्चे चलाने को लेकर काफी विवाद होता रहता था जिसके बीच एक दिन हार्दिक ने मेघा की हत्या कर उसका शव पलंग के भीतर छिपा दिया और मैका पाते ही उसने घर के कुछ समान बेच दिए और फिर वह उन्हीं पैसों को लेकर फरार होने की फिराक में था लेकिन मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिय़ा।

RELATED ARTICLES

Most Popular