hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: तमिलनाडु में एनडीए में झटका : AIADMK ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने की घोषणा की
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > तमिलनाडु में एनडीए में झटका : AIADMK ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने की घोषणा की
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

तमिलनाडु में एनडीए में झटका : AIADMK ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने की घोषणा की

Vinayak Barot
Last updated: September 18, 2023 8:48 pm
Vinayak Barot
Published: September 18, 2023
Share
SHARE

चेन्नई, 18 सितम्बर। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को सोमवार को बड़ा झटका लगा, जब तमिलनाडु में उसके घटक दल ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से गठबंधन तोड़ने की घोषणा कर दी और कहा कि वह दिवंगत मुख्यमंत्री और अपने अन्य नेताओं का अपमान सहन नहीं कर सकता।

दिवंगत मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं के अपमान का भाजपा पर लगाया आरोप

अन्नाद्रमुक ने भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलाई पर निशाना साधते हुए कहा वह केवल खुद का ‘प्रचार’ करने के इच्छुक हैं, इसलिए दिवंगत द्रविड़ नेता अन्नादुरई, ईवी रामास्वामी पेरियार और अन्नाद्रमुक के दिवंगत मुख्यमंत्रियों – एमजी रामचंद्रन (एमजीआर) व जे. जयललिता को निशाना बना रहे हैं।

भाजपा बोली – द्रविड़ पार्टी को अन्नामलाई जैसे युवा नेता के बढ़ते कद से ‘समस्या’

हालांकि अन्नाद्रमुक की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने कहा कि द्रविड़ पार्टी को अपने विकास के साथ-साथ अन्नामलाई जैसे युवा नेता के बढ़ते कद से ‘समस्या’ है। गौर करने वाली बात तो यह है कि अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी द्वारा नई दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के कुछ दिन बाद यह घटनाक्रम सामने आया है।

जयकुमार ने अन्नादुरई की आलोचना के लिए अन्नामलाई पर निशाना साधा

अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता डी. जयकुमार ने अन्नादुरई की आलोचना के लिए अन्नामलाई पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता दिवंगत मुख्यमंत्री का अपमान सहन नहीं करेंगे। अन्नामलाई ने अतीत में दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता सहित अन्नाद्रमुक नेताओं के बारे में आलोचनात्मक टिप्पणी की थी।

पूर्व मंत्री ने यहां भाजपा और इसकी प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘अन्नामलाई अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन नहीं चाहते हैं जबकि भाजपा कार्यकर्ता ऐसा चाहते हैं। क्या हमें अपने नेताओं की आलोचना बर्दाश्त करनी चाहिए। भाजपा यहां कदम नहीं रख सकती। आपको अपना वोट बैंक पता है। आप हमारी वजह से जाने जाते हैं।’’

गठबंधन की बाबत फैसला सिर्फ चुनाव के दौरान ही हो सकता है

जयकुमार ने कहा, ‘हम अब अपने और (नेताओं की आलोचना) बर्दाश्त नहीं कर सकते। जहां तक गठबंधन की बात है, तो ऐसा नहीं है। भाजपा, अन्नाद्रमुक के साथ नहीं है। इस संबंध में फैसला केवल चुनाव के दौरान ही हो सकता है। यह हमारा रुख है।’ यह पूछे जाने पर कि क्या यह उनकी निजी राय है, जयकुमार ने कहा, ‘क्या मैंने कभी आपसे उस हैसियत से बात की है? मैं केवल वही बात करता हूं, जो पार्टी तय करती है।’

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1972 में अन्नाद्रमुक की स्थापना करने वाले एमजीआर ने इसका नाम ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम रखा था। जयकुमार ने कहा कि अन्नादुरई एक सम्मानित व्यक्ति थे, जिन्होंने तमिलनाडु के विकास की शुरुआत की और ‘हम उनका सम्मान करते हैं।’

उन्होंने कहा कि गठबंधन से जुड़े घटनाक्रम में अन्नाद्रमुक के पास खोने के लिए कुछ नहीं था। उन्होंने भाजपा के बारे में कहा, ‘वे हारे हुए हैं। अन्नाद्रमुक के बिना भाजपा और अन्नामलाई का चुनावी प्रदर्शन बहुत खराब रहेगा।’ उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अन्नामलाई इतने बड़े नेताओं पर निशाना साधने से नहीं चूके तो उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा।

भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता के अन्नाद्रमुक सहन नहीं कर पा रही : अमर रेड्डी

वहीं इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अन्नामलाई के करीबी अमर प्रसाद रेड्डी ने कहा कि अन्नाद्रमुक, भाजपा और उसके प्रदेश प्रमुख की बढ़ती लोकप्रियता को सहन नहीं कर पार रही है और इसलिए उसने ऐसी घोषणा की है। रेड्डी ने कहा, ‘अन्नामलाई एक सिद्धांतवादी राजनीतिज्ञ हैं, वह भ्रष्टाचार या गलत नीतियों के लिए झुक नहीं सकते। वह सिर्फ किसी ऐतिहासिक घटना का जिक्र कर रहे थे। अन्नामलाई ने भी अन्नादुरई की काफी तारीफ की।’

रेड्डी ने कहा, “उन्हें भाजपा की प्रगति और पहचान तथा अन्नामलाई को युवाओं की प्रतिक्रिया पसंद नहीं है। संभवतः यह युग ऐसा है, जहां हम नकली द्रविड़ विचारधारा से राष्ट्रवादी विचारधारा की ओर बढ़ रहे हैं। भाजपा की जड़ें बहुत मजबूत हो रही हैं और वे ‘एन मन, एन मक्कल’ पदयात्रा के जरिए इतना बड़ा प्रभाव पैदा करने वाले 38 वर्षीय व्यक्ति की लोकप्रियता को पचा नहीं पा रहे हैं।’’

You Might Also Like

टाटा आईपीएल : दिनेश कार्तिक व शाहबाज ने पलट दी बाजी, राजस्थान रॉयल्स का अजेय क्रम तोड़ आरसीबी ने दर्ज की दूसरी जीत
प्रभु श्रीराम की इच्छा है कि उनका भक्त फिर बने देश का प्रधानमंत्री : योगी आदित्यनाथ
जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं समस्याएं, कहा-आर्थिक सहायता हो या आवास, सरकार हर जरूरत पर खड़ी है साथ
उद्धव सेना ने स्टालिन के भाषा संबंधी रुख से दूरी बनाई, कहा – ‘हम हिन्दी विरोधी नहीं हैं’
मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, नई सरकार बनाने का पेश किया दावा
TAGGED:AIADMK announces breakalliance with BJPShock to NDA in Tamil Nadu
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?