1. Home
  2. कारोबार
  3. Share Marke : पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक उछला, इन्फोसिस में तेजी
Share Marke : पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक उछला, इन्फोसिस में तेजी

Share Marke : पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक उछला, इन्फोसिस में तेजी

0
Social Share

मुंबई, 19 मई। पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी आई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 300 अंक से अधिक तेजी आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 23,700 अंक के पार पहुंच गया। सुबह 9.24 बजे सेंसेक्स 353.44 अंक यानी 0.47% की तेजी के साथ 75,668.48 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 102.35 अंक यानी 0.43% की तेजी के साथ 23,752.30 अंक पर पहुंच गया। इस बीच डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार छठे दिन गिरावट के साथ खुला।

सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर तेजी के साथ खुले। आईटी कंपनियों में सबसे ज्यादा तेजी आई है। इन्फोसिस का शेयर 3.02 फीसदी तेजी के साथ खुला। टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल टेक, आईटीसी, बजाज फाइनेंस और अडानी पोर्ट्स में भी तेजी रही। दूसरी ओर, टाइटन, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड, बीईएल, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी बैंक में गिरावट रही।

ब्रॉडर बाजार का हाल

निफ्टी में इन्फोसिस, टीसीएस और टेक महिंद्रा में सबसे ज्यादा तेजी आई। ब्रॉडर मार्केट्स में निफ्टी मिडकैप में 0.41 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.45 फीसदी तेजी आई है। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी आईटी में करीब 4 फीसदी तेजी आई है। निफ्टी केमिकल और निफ्टी एफएमसीजी ने भी आउटपरफॉर्म किया। निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में गिरावट रही।

शेयर बाजार की चाल

1- घरेलू शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक उछला, निफ्टी में 100 अंक ऊपर

2- इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल, आईटीसी और बजाज फाइनेंस में तेजी

3- टाइटन, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड, बीईएल और भारती एयरटेल लुढ़के

4- डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में रोकी सैन्य कार्रवाई, कच्चे तेल की कीमत में 2% गिरावट

क्यों आई तेजी?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि मिडिल ईस्ट के नेताओं के अनुरोध पर उन्होंने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोक दी है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ ऐसा समझौता किया जाएगा तो अमेरिका के साथ-साथ पश्चिम एशिया के दूसरे देशों को भी स्वीकार्य होगा। उनके इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड 1.89 फीसदी गिरावट के साथ अभी 110 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code