hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: शरद पवार की केंद्र सरकार से अपील – आरक्षण पर 50% की मौजूदा सीमा बढ़ाने के लिए संविधान संशोधन हो
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > शरद पवार की केंद्र सरकार से अपील – आरक्षण पर 50% की मौजूदा सीमा बढ़ाने के लिए संविधान संशोधन हो
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

शरद पवार की केंद्र सरकार से अपील – आरक्षण पर 50% की मौजूदा सीमा बढ़ाने के लिए संविधान संशोधन हो

Revoi Editor
Last updated: October 4, 2024 8:05 pm
Revoi Editor
Published: October 4, 2024
Share
SHARE

सांगली (महाराष्ट्र), 4 अक्टूबर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से शिक्षा एवं सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मौजूदा सीमा 50 प्रतिशत से अधिक करने के लिए संवैधानिक संशोधन लेकर आने की अपील की।

शरद पवार ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कि आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे मराठाओं को आरक्षण देकर इस बात का भी ध्यान रखा जाना चाहिए कि इस तरह के कदम से अन्य समुदायों के लिए निर्धारित आरक्षण की सीमा में कोई व्यवधान नहीं पड़े।

तमिलनाडु में आरक्षण 78% तो महाराष्ट्र में 75% क्यों नहीं किया जा सकता

सीनियर पवार ने कहा, ‘वर्तमान आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत है। लेकिन अगर तमिलनाडु (विभिन्न समुदायों के लिए आरक्षण) 78 प्रतिशत कर सकता है तो महाराष्ट में 75 प्रतिशत आरक्षण क्यों नहीं किया जा सकता। केंद्र को आगे बढ़कर आरक्षण की सीमा बढ़ाने के लिए संविधान संशोधन लाना चाहिए। हम संशोधन का समर्थन करेंगे।’

एमवीए नेताओं के बीच सीट बंटवारे को लेकर चर्चा जारी रहेगी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी दलों के गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के नेताओं के बीच सीट बंटवारे के सवाल पर पवार ने कहा कि इस मुद्दे पर बातचीत अगले सप्ताह भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा, ‘मैं नेताओं को यही सलाह दूंगा कि वे जल्द से जल्द बातचीत पूरी कर लें ताकि हम बदलाव चाहने वाले लोगों तक पहुंच सकें।’

उल्लेखनीय है कि एमवीए के सहयोगी दल राकांपा (एसपी), उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस ने हालिया लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ा था और बेहतर प्रदर्शन किया था। एमवीए गठबंधन ने राज्य में 48 में से 30 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

महाराष्ट्र में 26 नवम्बर के पहले 288 सीटों वाली विधानसभा की चुनावी प्रक्रिया पूरी होनी है और चुनाव आयोग इसी माह दूसरे पखवारे में अधिसूचना जारी कर सकता है। शरद पवार ने कहा कि लोग सरकार में बदलाव लाने को लेकर सकारात्मक हैं और एमवीए उनकी इन भावनाओं का सम्मान करता है।

मराठी को ‘शास्त्रीय भाषा’ का दर्जा दिए जाने के फैसले का स्वागत

राकांपा (शरद पवार) प्रमुख ने मराठी को ‘शास्त्रीय भाषा’ का दर्जा दिए जाने के फैसले का स्वागत किया और इसके लिए केंद्र सरकार को बधाई दी। हालांकि, पवार ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को मराठी सीखने वाले छात्रों की घटती संख्या और राज्य में मराठी भाषा के स्कूलों के बंद होने के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘इन पहलुओं पर चर्चा और इस मुद्दे को हल करने का तरीका खोजने की जरूरत है।’

पवार ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार लोकलुभावन योजनाओं की बौछार कर रही है, वहीं वह अन्य कार्यक्रमों के लिए निर्धारित धन को दूसरी जगह लगा रही है। उन्होंने कहा, ‘सांगली कैंसर अस्पताल को चार करोड़ रुपये से ज्यादा सरकारी सहायता बकाया है। पूरे राज्य में कैंसर अस्पतालों को 700 करोड़ रुपये सरकारी सहायता बकाया है। मुझे बताया गया कि चूंकि धन को लोकलुभावन योजनाओं में लगाना था, इसलिए प्रशासन असहाय है। यदि चिकित्सा क्षेत्र में यह स्थिति है, तो अन्य क्षेत्रों के बारे में क्या कहा जा सकता है।’

उन्होंने कहा कि बदलापुर जैसे मामलों को लेकर राज्य में लोगों के बीच आक्रोश है। बदलापुर में एक स्कूल में अनुबंध पर कार्यरत एक सफाईकर्मी ने स्कूल परिसर में दो छोटी बच्चियों का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया था, हालांकि बाद में वह पुलिस के साथ कथित गोलीबारी में मारा गया। उन्होंने कहा कि लोगों का मानना है कि महिलाओं को वित्तीय सहायता तो दी जा रही है, लेकिन उनकी रक्षा और सुरक्षा को नजरअंदाज किया जा रहा है।

‘रेवड़ी संस्कृति’ को रोकने की जरूरत

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की उस टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कि महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने वाली ‘लाडकी बहिन’ योजना अन्य क्षेत्रों में सब्सिडी के समय पर भुगतान को प्रभावित कर सकती है, इस पर पवार ने कहा कि यहां तक ​​कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ऐसी योजनाओं को ‘रेवड़ी संस्कृति’ कहा है, जिसे रोकने की जरूरत है। गडकरी केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री भी हैं।

‘गडकरी का विकास के प्रति रचनात्मक और गैर-राजनीतिक दृष्टिकोण है‘

नितिन गडकरी की तारीफ करते हुए शरद पवार ने कहा, ‘गडकरी का विकास के प्रति रचनात्मक और गैर-राजनीतिक दृष्टिकोण है। उनके कार्यकाल के दौरान सड़कों में सुधार हुआ है।’ गडकरी ने दावा किया था कि विपक्ष ने उन्हें कई बार प्रधानमंत्री की कुर्सी की पेशकश की। उनके इस दावे पर पवार ने कहा, ‘हमने ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं दिया। अगर हमारे पास आवश्यक संख्या में सांसद नहीं हैं, तो हम ऐसा प्रस्ताव कैसे दे सकते हैं।’

‘उम्र बढ़ने के साथ-साथ मेरी ऊर्जा बढ़ती जा रही‘

दिसम्बर में 84 वर्ष के होने जा रहे पवार से जब उनकी ऊर्जा के ‘रहस्य’ के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ उनकी ऊर्जा बढ़ती जाती है। विधानसभा चुनावों से पहले महाराष्ट्र में मोदी के संभावित दौरे के बारे में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनावों से पहले 18 रैलियां की थीं और 14 निर्वाचन क्षेत्रों में हार का सामना करना पड़ा था। विधानसभा चुनावों के लिए भी उन्हें कई रैलियां करनी चाहिए।

You Might Also Like

तीनों सेनाध्यक्षों और सीडीएस ने राष्ट्रपति मुर्मु को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
ED का दावा : महादेव एप के प्रमोटरों ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को दिए 508 करोड़ रुपये
साल के आखिरी दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, रिकॉर्ड तेजी के बाद सिल्वर में 14,000 रुपए से ज्यादा की गिरावट
कनिष्कदेव मीडिया क्रिकेट : हृदय प्रकाश एकादश की जीत में विजय का हरफनमौला प्रदर्शन
संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार पर लगाया विश्वासघात का आरोप, 26 नवम्बर को मार्च निकालने की घोषणा
TAGGED:Central GovernmentConstitution should be amendedlimit of 50 percent on reservationSharad Pawar appeals
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

जयराम रमेश बोले – कांग्रेस का 400 रुपये प्रतिदिन की राष्ट्रीय न्यनूतम मजदूरी का वादा ही असली 400 पार

Revoi Editor
Revoi Editor
May 1, 2024
દીપિકા પાદુકોણે મેંટલ હેલ્થ પર લોકોને જાગૃત કરવા માટે ‘અ ચેઇન ઓફ વેલબીંઇગ’ લોન્ચ કરી
कर्नाटक: सीएम की मुहर लगते ही सिद्धारमैया के आवास के बाहर और उनके पैतृक गांव में जश्न का माहौल
पीएम मोदी 3 देशों की यात्रा के दौरान 25 कार्यक्रमों में शमिल होंगे, 7 देशों के 8 नेताओं से करेंगे ​मुलाकात
પોપ ફ્રાંસિસને ભારત આવવા આમંત્રિત કરવાની કોંગ્રેસના સાંસદે સંસદમાં કરી માગણી
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?