hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: UP में कड़कड़ाती ठंड का कहर! तेजी से गिर रहा तापमान, IMD ने जारी किया ताजा अलर्ट
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > UP में कड़कड़ाती ठंड का कहर! तेजी से गिर रहा तापमान, IMD ने जारी किया ताजा अलर्ट
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

UP में कड़कड़ाती ठंड का कहर! तेजी से गिर रहा तापमान, IMD ने जारी किया ताजा अलर्ट

Revoi Editor
Last updated: November 18, 2025 2:52 pm
Revoi Editor
Published: November 18, 2025
Share
SHARE

लखनऊ, 18 नवंबर। उत्तर भारत में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। ठंड का प्रभाव अब उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में महसूस किया जा रहा है। राज्य में न्यूनतम तापमान कई जगहों पर 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के आखिरी हफ्ते में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तापमान में और कमी आने की संभावना है।

  • सुबह हल्का कोहरा, दिन सामान्य मौसम

लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र की जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में सुबह हल्का कोहरा रहेगा। दिन बढ़ने के साथ मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, पीलीभीत, आजमगढ़, रामपुर, बरेली, शामली, सहारनपुर, मथुरा, मेरठ, आगरा, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कानपुर, उन्नाव, हमीरपुर, ललितपुर, औरैया, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, शाहजहांपुर, कौशाम्बी और प्रयागराज में सुबह 1 से 3 घंटे तक हल्का से मध्यम कोहरा बने रहने की संभावना है।

  • अगले 4 दिन तापमान में कोई खास बदलाव नहीं

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अगले 4 दिनों तक उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। फिलहाल राज्य में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं है। इस समय उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की और शुष्क हैं।

  • लखनऊ-नोएडा में ठंड से बचने के उपाय

लखनऊ में मंगलवार को लोगों को सुबह और रात के समय ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने होंगे। सुबह हल्का कोहरा रहेगा, लेकिन दिन के समय धूप भी निकलेगी। अनुमान है कि लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। नोएडा और गाजियाबाद में भी लोग सुबह और रात के समय शॉल या स्वेटर का इस्तेमाल करेंगे। अनुमानित अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल ठंडी हवाएं और हल्का कोहरा जारी रहेगा, लेकिन अगले 4 दिनों में किसी विशेष मौसम परिवर्तन की संभावना नहीं है।

You Might Also Like

तनाव के बीच मस्कट से लौटे भारतीय नागरिकों ने ली राहत की सांस, दुबई और अबू धाबी से उड़ानें फिर से शुरू
सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी भारत की 6 दिवसीय राजकीय यात्रा पर आएंगे
हिंडनबर्ग रिसर्च ने अब जैक डोर्सी की भुगतान फर्म ब्लॉक इंक पर फोड़ा बम, 18 फीसदी गिरा स्टॉक
भारतीय क्रिकेट जगत ने धाकड़ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के धैर्य और जज्बे को किया सलाम
ईडी ने कांग्रेस के पूर्व विधायक को दिल्ली के पांच सितारा होटल से किया गिरफ्तार
TAGGED:alertIMDSevere coldtemperatureup
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

Bhartiya Vichar Manch, Gujarat organizes a session on ‘Ongoing clash between GAZA & ISRAEL’

sanket
sanket
May 13, 2021
एयर चीफ मार्शल बोले- भारत के सुरक्षा परिदृश्य में बहुआयामी खतरे शामिल हैं
टाटा आईपीएल : एलएसजी के कप्तान राहुल ने बनाया अनूठा भारतीय रिकॉर्ड, लगातार पांचवें सत्र में 500 से ज्यादा रन
ASI की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद VHP ने उठाई मांग – ज्ञानवापी मस्जिद अब हिन्दुओं को सौंप दी जाए
JEE Advanced Result 2024: जेईई-एडवांस्ड के नतीजे घोषित, वेद लाहोटी रहे अव्वल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?