hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ईडी ने कांग्रेस के पूर्व विधायक को दिल्ली के पांच सितारा होटल से किया गिरफ्तार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > ईडी ने कांग्रेस के पूर्व विधायक को दिल्ली के पांच सितारा होटल से किया गिरफ्तार
राष्ट्रीयहिन्दी

ईडी ने कांग्रेस के पूर्व विधायक को दिल्ली के पांच सितारा होटल से किया गिरफ्तार

Revoi Editor
Last updated: May 5, 2025 2:17 pm
Revoi Editor
Published: May 5, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 5 मई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा से कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को दिल्ली में पांच सितारा होटल से मामूली झड़प के बाद गिरफ्तार कर लिया है। एजेंसी के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पूर्व विधायक छौक्कर (61) फरार थे। उन्हें रविवार रात नौ बजे के बाद मध्य दिल्ली के शांगरी-ला होटल के ‘ग्रेप्पा बार’ से हिरासत में लिया गया।

ईडी अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे उन्हें खुफिया सूचना मिली थी कि छौक्कर कुछ लोगों के साथ होटल के बार में मौजूद है। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम की विशेष पीएमएलए अदालत द्वारा उन्हें भगोड़ा अपराधी घोषित करने के अलावा उनके खिलाफ जारी सात गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुसरण में एजेंसी के एक अधिकारी शीघ्र ही घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने आरोप लगाया कि जब छौक्कर का ईडी अधिकारी से सामना हुआ, तो वह बाहर की ओर भागने लगे।

अधिकारी ने ईडी के गुरुग्राम जोन के संयुक्त निदेशक नवनीत अग्रवाल के साथ मिलकर पूर्व विधायक का पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि छौक्कर ने ईडी अधिकारियों और होटल के कर्मचारियों पर हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों को बुलाया गया।

जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि ईडी ने स्थानीय पुलिस को बुलाया और जल्द ही एक कांस्टेबल वहां पहुंचा, जिसके बाद छौक्कर को दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि छौक्कर को सोमवार को गुरुग्राम की एक अदालत में पेश किया जाएगा। पानीपत जिले की समालखा विधानसभा सीट से पूर्व विधायक छौक्कर को पिछले साल हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उसी सीट से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वह चुनाव में हार गए थे।

छौक्कर, उनके बेटों विकास छौक्कर और सिकंदर छौक्कर पर घर खरीदने वाले 1,500 लोगों के साथ धोखाधड़ी करने और उनसे 500 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हड़पने का आरोप है। सिकंदर को पिछले साल ईडी ने गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल जमानत पर बाहर है, जबकि विकास छौक्कर फरार है। विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने धर्म सिंह छौक्कर और विकास छौक्कर के खिलाफ कई गैर-जमानती वारंट जारी किए हैं।

ईडी ने मार्च में कहा था कि एजेंसी ने उन्हें 19 मई को अदालत के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था। धन शोधन का यह मामला गुरुग्राम पुलिस द्वारा साई आईना फार्म्स और उससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी पर आधारित है।

ईडी ने कहा, ‘‘यह धोखाधड़ी गुरुग्राम के सेक्टर 68, 103 और 104 में किफायती आवास परियोजनाओं के वादे के संबंध में की गई थी और कंपनी ने 3,700 घर खरीदारों से लगभग 616 करोड़ रुपये एकत्र किए थे।’’ उसने कहा था, ‘‘कंपनी निर्धारित समय सीमा के भीतर मकान देने में विफल रही और धन का दुरुपयोग किया।’’

You Might Also Like

केंद्र सरकार ने संसद को दी जानकारी – असम में 1.43 लाख लोग विदेशी नागरिक घोषित
पंजाब सरकार ने राघव चड्ढा से छीनी Z प्लस कैटेगरी की सुरक्षा, केंद्र ने राज्यसभा सांसद को मुहैया करा दी Z कैटेगरी की सुरक्षा
आईपीएल 2023 : शतकवीरों की लड़ाई में क्लासेन पर भारी पड़े कोहली, एसआरएच पर जीत से आरसीबी की उम्मीदें प्रबल
सीएम शिवराज ने बोला हमला – अपने नेताओं के बारे में कांग्रेस खुद करे विश्लेषण
बिहार : सीएम नीतीश कुमार ने चुनाव प्रचार से काटी कन्नी, बोले – तबीयत ठीक रही तो करेंगे प्रचार
TAGGED:ArrestedCOngressdelhiedfive star hotelformer MLA
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

August 8, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?