hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: संजय राउत का बड़ा आरोप – ‘नाम व सिंबल के लिए हुई है 2 हजार करोड़ की डील’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > संजय राउत का बड़ा आरोप – ‘नाम व सिंबल के लिए हुई है 2 हजार करोड़ की डील’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

संजय राउत का बड़ा आरोप – ‘नाम व सिंबल के लिए हुई है 2 हजार करोड़ की डील’

Vinayak Barot
Last updated: February 19, 2023 5:27 pm
Vinayak Barot
Published: February 19, 2023
Share
SHARE

संजय राउत का बड़ा आरोप – ‘नाम व सिंबल के लिए हुई है 2 हजार करोड़ की डील‘

मुंबई, 19 फरवरी। महाराष्ट्र में शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के नेता व सांसद संजय राउत ने आरोप लगाते हुए कहा है कि शिवसेना से उसका निशान (तीर-कमान) चिह्न को छीना गया है और इसके लिए दो हजार करोड़ की डील हुई है। संजय राउत ने यह दावा करते हुए चुनाव आयोग, भाजपा और सीएम एकनाथ शिंदे पर जमकर निशाना साधा है।

संजय राउत ने अपने बयान में विधायक और सांसदों की भी खरीद फरोख्त की बात कही है और अमित शाह को भी जमकर घेरा है। उन्होंने यह भी कहा है कि शिवसेना किसकी थी और किसकी होगी, इसका फैसला महाराष्ट्र के लोग ही करेंगे।

राउत ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि उनकी जानकारी के अनुसार, शिवसेना नाम और पार्टी सिंबल के लिए दो हजार करोड़ी की डील की गई है। राउत ने इस बाबत ट्वीट भी किया और कहा, ‘मुझे पक्की सूचना मिली है कि शिवसेना का नाम एवं पहचान पाने के लिए 2000 करोड़ रुपये का सौदा हुआ। यह शुरुआती आंकड़ा है तथा शत-प्रतिशत सच्ची बात है। कई बातें शीघ्र ही सामने लायी जाएंगी। इस देश के इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ।’

मुझे यकीन है…
चुनाव चिन्ह और नाम हासिल करने के लिए अब तक 2000 करोड़ के सौदे और लेन-देन हो चुके हैं…
यह प्रारंभिक आंकड़ा है और 100 फीसदी सच है..
जल्द ही कई बातों का खुलासा होगा.. देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ था.@ECISVEEP @PMOIndia pic.twitter.com/qokcT3LkBC

— Sanjay Raut (@rautsanjay61) February 19, 2023

अमित शाह क्या बोलते हैं, महाराष्ट्र के लोग उसे भाव नहीं देते

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के संदर्भ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस परोक्ष बयान के बारे में पूछा गया कि कुछ लोग ‘विरोधी विचारधारा वालों के तलवे चाट रहे थे’, तब राउत ने कहा, ‘वर्तमान मुख्यमंत्री क्या चाट रहे हैं? शाह क्या कहते हैं, महाराष्ट्र के लोग उसे (उस बात को) भाव नहीं देते? वर्तमान मुख्यमंत्री को छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम लेने का अधिकार नहीं है।’

‘जो लोग सत्य को खरीदने का काम करते हैं, वे सच और झूठ की बात कर रहे‘

गौरतलब है कि अमित शाह द्वारा शिवसेना के निशान (तीर-कमान) चिह्न को लेकर ईसी द्वारा दिए गए फैसले का स्वागत किया था। संजय राउत ने इसे लेकर भी कहा कि जो कुछ भी अमित शाह बोलते है, उसपर महाराष्ट्र के लोग ध्यान नहीं देते है। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग सत्य को खरीदने का काम करते हैं, वे सच और झूठ की बात कर रहे हैं।

संजय राउत ने आगे कहा कि इसका फैसला जनता करेगी और समय पर वो भी जनता द्वारा किया जाएगा। अपने बयान में उन्होंने इस बात का भी जिक्र करते हुए दावा किया है कि जिस तरीके से विधायकों को 50-50 करोड़ और सांसदों को 100-100 करोड़ रुपये में खरीदा गया है, ऐसे में पार्टी और पार्टी के चिह्न को खरीदने के लिए कितनी की बोली लग सकती है।

You Might Also Like

अमेरिका और कनाडा के निवेशकों ने दिखाई रुचि, योगी सरकार के साथ किए 19,265 करोड़ रुपये के MoU साइन
भारत ने बुलाया 120 से अधिक दक्षिणी देशों का वैश्विक सम्मेलन, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
दिल्ली चुनाव : टुडेज चाणक्य, सीएनएक्स व एक्सिस माय इंडिया के Exit Polls में भी भाजपा की बड़ी जीत का अनुमान
नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ! ब्रिटेन के सुप्रीम कोर्ट में अपील की नहीं मिली अनुमति
चिकित्सा उपलब्धि : एम्स दिल्ली में देश का पहला पोर्टेबल MRI सिस्टम शुरू
TAGGED:name and symbolsanjay rautSanjay Raut's big allegationtwo thousand crore deal
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
हिन्दीउत्तरप्रदेशदेश-विदेशराज्यराष्ट्रीय

आकाश आनंद ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को कहा ‘अंकल’, कांग्रेस बोली- पहले संविधान पढ़ें

August 11, 2026

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?