Homeहिन्दीबॉलीवुडसलमान खान को फिर मिली धमकी, मुंबई पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर...

सलमान खान को फिर मिली धमकी, मुंबई पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की जांच

मुंबई 14 अप्रैल। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मुंबई पुलिस के यातायात विभाग के हेल्पलाइन के व्हाट्सएप नंबर पर एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

एक अधिकारी ने सोमवार को यहां बताया कि इस टेक्स्ट मैसेज में अभिनेता को उनके घर में घुसकर उन्हें मारने और उनकी कार को बम से उड़ा उड़ाने की धमकी दी गयी। अभिनेता अपने परिवार के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। मुंबई के वर्ली थाने में यह मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू कर दी गयी है।

गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के निशाने पर चल रहे अभिनेता को दो साल के अंदर पांचवीं बार ऐसी धमकी मिली है। पिछले साल, बिश्नोई गिरोह से जुड़े हमलावरों ने उनके घर पर गोलियां चलाई थीं, जिसके बाद अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी गयी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments