hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उत्तराखंड : बकरीद पर हरिद्वार में कुर्बानी पर रोक नहीं होगी, हाई कोर्ट ने पलटा सरकारी आदेश
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > उत्तराखंड : बकरीद पर हरिद्वार में कुर्बानी पर रोक नहीं होगी, हाई कोर्ट ने पलटा सरकारी आदेश
राष्ट्रीयहिन्दी

उत्तराखंड : बकरीद पर हरिद्वार में कुर्बानी पर रोक नहीं होगी, हाई कोर्ट ने पलटा सरकारी आदेश

Vinayak Barot
Last updated: July 8, 2022 11:49 am
Vinayak Barot
Published: July 8, 2022
Share
SHARE

हरिद्वार, 8 जुलाई। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने पूरे हरिद्वार जिले को ‘वध-मुक्त क्षेत्र’ घोषित करने वाली राज्य सरकार की अधिसूचना पर रोक लगा दी और एक याचिका पर सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने जिले की मंगलौर नगरपालिका के एक बूचड़खाने में 10 जुलाई को ईद-उल-अजहा के मौके पर जानवरों की बलि दिए जाने की अनुमति प्रदान कर दी।

जानवरों की कुर्बानी केवल कानूनी रूप से चल रहे बूचड़खाने में दी जाएगी

चीफ जस्टिस विपिन सांघी और जस्टिस आरसी खुल्बे की खंडपीठ ने निर्देश दिया कि जिले में बकरीद पर जानवरों की कुर्बानी केवल कानूनी रूप से चल रहे बूचड़खाने में की जाना चाहिए। साथ ही कोर्ट ने नगरपालिका से कहा कि कोर्ट के निर्देश का प्रचार-प्रसार किया जाए। अदालत ने सरकारी आदेश पर सवाल उठाने वाले याचिकाकर्ता को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि जिले में कहीं और कोई कुर्बानी नहीं दी जाए।

राज्य सरकार ने हरिद्वार के शहरी निकायों को ‘बूचड़खाना मुक्त क्षेत्र‘ घोषित किया था

दरअसल, पिछले वर्ष 3 मार्च को राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने हरिद्वार जिले में शहरी स्थानीय निकायों (दो नगर निगमों, दो नगर पालिका परिषदों और पांच नगर पंचायतों) को ‘बूचड़खाना मुक्त क्षेत्र’ घोषित किया था। इसके लिए बूचड़खानों को संचालित करने के लिए जारी की गई मंजूरी को भी रद कर दिया था।

कुंभ मेले से पहले नगर विकास विभाग का नोटिफिकेशन आया था। क्षेत्र के भाजपा विधायकों ने पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को एक पत्र लिखकर मांग की थी कि ‘हरिद्वार जैसे धार्मिक शहर’ में बूचड़खानों की अनुमति नहीं दी जाए।

हरिद्वार के फैसल हुसैन ने दी थी चुनौती

हरिद्वार के रहने वाले फैसल हुसैन ने राज्य सरकार के आदेश के खिलाफ यह कहते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था कि जानवरों की कुर्बानी इस्लाम में एक आवश्यक धार्मिक प्रथा है और ईद अल-अजहा के लिए मंगलौर के बूचड़खाने में जानवरों के वध की अनुमति दी जानी चाहिए। इस बूचड़खाने का निर्माण पिछले साल किया गया था, लेकिन जिले में पशु वध पर पूर्ण प्रतिबंध के कारण वह काम नहीं कर सका था।

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 9 लोगों की मौत, सीआईडी ने शुरू की जांच
संजय सिंह ने भाजपा पर लगाया आरोप – ‘केजरीवाल की बीमारी का उड़ाया जा रहा मजाक, रची जा रही गहरी साजिश’
ईडी के समन पर बोले संजय राउत – ‘यह बड़ी साजिश, मैं नहीं अपनाऊंगा गुवाहाटी का रास्ता’
झारखंड में कुड़मी आंदोलन से धनबाद मंडल में रेल सेवाएं ठप, कई ट्रेनें रद, कई ट्रेनों के मार्ग बदले
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 15 अक्टूबर को स्वास्थ्य देखभाल, कृषि और स्थाई शहरों से जुड़े विषयों पर 3 कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) – उत्कृष्टता केंद्रों का शुभारंभ करेंगे
TAGGED:Animal sacrificeBakridEid al-AdhaGovernment OrderharidwarUTTARAKHANDUttarakhand High Court
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

मुंबई बीच पर बड़ा हादसा: Cyclone बिपरजॉय के अलर्ट के बावजूद Juhu Beach पर नहाने गए छह लड़के बहे

Vinayak Barot
Vinayak Barot
June 13, 2023
Country will see Priyanka Gandhi Vadra the way it views a “thief’s wife”: Uma Bharti
ट्रंप का नया पैंतरा : होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर 20% शुल्क लगाने की घोषणा, ईरान बोला- ‘हमने अमेरिका को नहीं दी इजाजत’
भारत-अमेरिका ट्रेड डील से शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स में 2200 अंकों की उछाल, निफ्टी ने छुआ 26,341 का स्तर
बंगाल की फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान के आदेश से भड़के अभिषेक बनर्जी, बोले- ’10 जन्म भी कम पड़ जाएंगे..’
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?