1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. संजय सिंह ने भाजपा पर लगाया आरोप – ‘केजरीवाल की बीमारी का उड़ाया जा रहा मजाक, रची जा रही गहरी साजिश’
संजय सिंह ने भाजपा पर लगाया आरोप – ‘केजरीवाल की बीमारी का उड़ाया जा रहा मजाक, रची जा रही गहरी साजिश’

संजय सिंह ने भाजपा पर लगाया आरोप – ‘केजरीवाल की बीमारी का उड़ाया जा रहा मजाक, रची जा रही गहरी साजिश’

0
Social Share

नई दिल्ली, 19 अप्रैल। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंविद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर राजधानी के राजनीतिक गलियारों में गुरुवार से ही आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। यह दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। इस क्रम में  आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा, एलजी और तिहाड़ प्रशासन पर कई आरोप लगाए हैं।

‘आप’ नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा राजनीति के न्यूनतम पायदान पर पहुंच गई है। कल से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बीमारी का मजाक उड़ाया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपा के नेताओं को शुगर की परेशानी नहीं है। उनसे पूछें कि इस बीमारी से उन्हें कैसे कैसे जूझना पड़ता है।

भाजपा के लोग सीएम का मजाक बनाना बंद करें

संजय सिंह ने सवाल किया कि जिसे शुगर हो जाता है,उसे बहुत सी समस्याएं हो जाती हैं। भाजपा के लोग इस तरह की राजनीति नहीं करें, सीएम केजरीवाल का मजाक बनाना बंद करें। इसके साथ ही संजय सिंह ने आज एक बार फिर आरोप लगाया, तिहाड़ में CM केजरीवाल को इन्सुलिन नहीं दी जा रही है। एक शुगर मरीजको इंसुलिन न मिलना कितनी गंभीर बात है।

AAP सांसद ने कहा कि ईडी ने सीएम के डाइट चार्ट को लेकर भी झूठ बोला। एक झूठा डाइट चार्ट मीडिया में सर्कुलेट कर दिया। केजरीवाल को बदनाम करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल को जान से मारने की गहरी साजिश रची जा रही है। केजरीवाल के साथ जेल में कुछ भी हो सकता है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code