hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: एस जयशंकर ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना – आप किस तरह के ‘इंडिया’ हैं
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > एस जयशंकर ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना – आप किस तरह के ‘इंडिया’ हैं
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

एस जयशंकर ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना – आप किस तरह के ‘इंडिया’ हैं

Vinayak Barot
Last updated: July 27, 2023 6:15 pm
Vinayak Barot
Published: July 27, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 27 जुलाई। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को राज्यसभा में उनके बयान के दौरान हंगामा करने और सदन की कार्यवाही बाधित करने के लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे ‘इंडिया’ (विपक्षी गठबंधन का नाम) होने का दावा करते हैं, लेकिन अगर वे भारत के राष्ट्रीय हितों के बारे में सुनने के लिए तैयार नहीं हैं तो वे किस तरह के इंडिया हैं?

जयशंकर ने सदन में विपक्षी सदस्यों के लगातार हंगामे के बीच भारत की विदेश नीति की सफलताओं तथा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया विदेश यात्राओं के बारे में सदस्यों को जानकारी देने के लिए सदन में स्वत: संज्ञान लेते हुए एक बयान दिया।

उन्होंने बयान देना अभी शुरू ही किया था कि विपक्षी सदस्यों ने मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री मोदी के बयान और इस पर विषय पर चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामा जारी कर दिया। विपक्षी सदस्य इस मुद्दे पर अपना विरोध जताने के लिए आज सदन में काले कपड़े पहनकर आये थे। जयशंकर ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष ने ‘पक्षपातपूर्ण राजनीति’ को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सरकार की उपलब्धि नहीं है बल्कि देश के लिए एक उपलब्धि है।

भारत के राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को अन्य देशों से सर्वोच्च सम्मान मिलने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप राष्ट्रपति का सम्मान नहीं कर सकते, उप राष्ट्रपति का सम्मान नहीं कर सकते, प्रधानमंत्री का सम्मान नहीं कर सकते, अगर आप विदेश मंत्री को सदन में बयान देने की अनुमति नहीं देंगे तो फिर यह बहुत खेदजनक स्थिति है।’’ उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हितों के मामलों में राजनीति को दरकिनार कर देना चाहिए।

You Might Also Like

रूस और यूक्रेन की यात्रा के बाद हंगरी के प्रधानमंत्री अचानक पहुंचे चीन, राष्ट्रपति जिनपिंग से की मुलाकात
कृषि मंत्री तोमर का स्पष्टीकरण – कृषि कानूनों को दोबारा नहीं लाएगी केंद्र सरकार
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतगणना शुरू, कौन बनेगा DUSU प्रेसीडेंट? ये हैं मुख्य चेहरे
आईपीएल 2021 : दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान ऋषभ को दिया 100वीं जीत का तोहफा, सीएसके को हरा शीर्ष पर
बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन : किदाम्बी-लक्ष्य सेमीफाइनल में आमने-सामने, गत चैंपियन सिंधु और प्रणय परास्त
TAGGED:Opposition PartiesS jaishankarwhat kind of 'India' are you
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

August 8, 2026

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?