दाम्बुला, 9 जून। उप कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के शतकीय प्रहार (101 रन, 114 गेंद, तीन छक्के, छह चौके) और कप्तान तिलक वर्मा (60 रन, 97 गेंद, एक छक्का, दो चौके) संग उनकी बड़ी शतकीय भागीदारी भारत ए के काम आई, जिसने मंगवार को यहां त्रिकोणीय एक दिनी सीरीज के पहले मैच में मेजबान श्रीलंका ए पर आठ रनों की रोमांचक जीत हासिल की।
What a way to kick off the #TriNationSeries! 💥
India A pull off a spectacular comeback with the ball to secure a thrilling 8-run victory against Sri Lanka A 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/nwKDTkg1ZY#SLAvINDA
📸 Credits: Sri Lanka Cricket pic.twitter.com/kSNXFOTIKH
— BCCI (@BCCI) June 9, 2026
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-19) के बीते संस्करण में बल्ले से धूम-धड़ाका करने वाले 15 वर्षीय किशोर वैभव सूर्यवंशी का हालांकि लिस्ट ए वनडे क्रिकेट में पदार्पण कमजोर रहा और वह सिर्फ 14 रन (12 गेंद, तीन चौके) बना सके। लेकिन रणगिरि दाम्बुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारत ए ने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ गायकवाड़ व तिलक सहित अन्य बल्लेबाजों के उपयोगी अंशदानों से 50 ओवरों में छह विकेट पर 277 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
1️⃣0️⃣1️⃣ Runs
1️⃣1️⃣4️⃣ Deliveries
6️⃣ fours and 3️⃣ SixesVice-captain Ruturaj Gaikwad is adjudged the Player of the Match for his fabulous century 👏🫡
Scorecard ▶️ https://t.co/nwKDTkg1ZY
(Player image Credits: Sri Lanka Cricket). pic.twitter.com/pwSdE4zp5W
— BCCI (@BCCI) June 9, 2026
श्रीलंकाई कप्तान साहान की आक्रामक अर्धशतकीय पारी काम न आ सकी
श्रीलंका ए टीम सलामी जोड़ीदारों – निरशोन डिकवेला (47 रन, 45 गेंद, छह चौके) व अविष्का फर्नांडो (45 रन, 59 गेंद, सात चौके) के बीच मजबूत भागीदारी के बाद कप्तान साहान अराछिगे की आक्रामक पारी (74 रन, 72 गेंद, दो छक्के, छह चौके) से लक्ष्य की ओर बढती प्रतीत रही थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने 10 गेंदों के भीतर आखिरी चार विकेट विकेट छीन लिए, जिससे मेजबान दल 48.5 ओवरों में 269 रनों तक जाकर ठहर गया।

अरशद, अनुकूल, आयुष व विपराज ने आपस मे बांटे 8 विकेट
भारतीय गेंदबाजों में अरशद खान (2-24), अनुकूल रॉय (2-49), आयुष बडोनी (2-46) व विपराज निगम (2-46) ने आपस में आठ विकेट बांटे। दरअसल, अंशुल कम्बोज (1-47) ने 48वें ओवर में साहान को बोल्ड मारा और अगले अगले ओवर में अरशद के सामने एक ही स्कोर पर अंतिम तीन विकेट गिर गए, इनमें एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।
डिकवेला व अविष्का फर्नांडो ने पहले विकेट पर जोड़े 93 रन
देखा जाए तो यह मैच निरशोन डिकवेला की वापसी का भी था, जिन्होंने श्रीलंका के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अविष्का फर्नांडो के साथ पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े। दोनों बडोनी को स्लॉग स्वीप लगाने के चक्का में कैच देकर आउट हुए। डिकवेला, फर्नांडो व साहान के अलावा सदीरा समरविक्रमा ने भी 46 रनों (51 गेंद, चार चौके) की उपयोगी पारी खेली। उन्होंने साहान के साथ चौथे विकेट के लिए 78 रन जोड़े।
Innings Break!
India A put up a strong total of 277/6 after 50 overs 👏
Vice-captain Ruturaj Gaikwad's 1️⃣0️⃣1️⃣(114) and Captain Tilak Varma's 6️⃣0️⃣(97) led the charge 🔝
Scorecard ▶️ https://t.co/nwKDTkg1ZY#TriNationSeries | #SLAvINDA pic.twitter.com/ceqxYs0XEC
— BCCI (@BCCI) June 9, 2026
गायकवाड़ का 21वां लिस्ट ए शतक, तिलक संग 150 रनों की साझेदारी
इससे पहले भारत ए की शुरुआत खराब रही, जब पांच ओवरों में 16 रनों पर दो विकेट गिर गए। इनमें सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह (दो रन) नहीं टिक सके। लेकिन गायकवाड़ ने पहले प्रियांश आर्या (32 रन, 32 गेंद, एक छक्का, चार चौके) के साथ 53 रनों की साझेदारी से स्थिति संभाली और फिर अपना 21वां लिस्ट ए शतक पूरा करने के अलावा तिलक संग चौथे विकेट के लिए 150 रन जोड़कर टीम को मजबूती प्रदान की।
अंत में बडोनी (24 रन, 18 गेंद, दो चौके) व सूर्यांश शेडगे (नाबाद 26 रन, 14 गेंद, दो छक्के, एक चौका) ने भी तेज हाथ दिखाए और छठे विकेट पर 46 रनों की तेज भागीदारी से दल को 270 के पार पहुंचाया। श्रीलंका के लिए मो. शिराज ने 67 रन पर विकेट निकाले।
भारत ए की अब अफगानिस्तान ए से 11 जून को होगी टक्कर
इस त्रिकोणीय सीरीज की तीसरी टीम अफगानिस्तान ए है। भारत ए की अब 11 जून को अफगानिस्तान ए से मुलाकात होगी।
