hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अलास्का मीटिंग से पहले बोला रूस – ‘ट्रंप व पुतिन की बैठक के बाद कोई संयुक्त बयान नहीं’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > अलास्का मीटिंग से पहले बोला रूस – ‘ट्रंप व पुतिन की बैठक के बाद कोई संयुक्त बयान नहीं’
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

अलास्का मीटिंग से पहले बोला रूस – ‘ट्रंप व पुतिन की बैठक के बाद कोई संयुक्त बयान नहीं’

Revoi Editor
Last updated: August 15, 2025 6:06 pm
Revoi Editor
Published: August 15, 2025
Share
SHARE

मॉस्को, 15 मार्च। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रेस सचिव यानी क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा है कि राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच शुक्रवार को प्रस्तावित शिखर सम्मेलन के बाद कोई संयुक्त बयान जारी करने की योजना नहीं है। उन्होंने साफ किया कि बैठक बहुत जल्दबाजी में आयोजित की जा रही है और बहुत कम संभावना है कि अलास्का बैठक के बाद किसी डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर होगा।

किसी डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर की कम संभावना – क्रेमलिन प्रवक्ता

राष्ट्रपति ट्रंप और पुतिन की बैठक भारतीय समयानुसार 15-16 अगस्त की मध्यरात्रि बाद एक बजे से शुरू होगी। संभावना जताई जा रही थी कि पुतिन और ट्रंप की बैठक के बाद संयुक्त बयान जारी होगा, लेकिन क्रेमलिन के प्रवक्ता ने इन रिपोर्टों पर विराम लगा दिया है।

पेस्कोव ने रूसी समाचार एजेंसी इंटरफैक्स से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा, ‘नहीं, इस तरह की किसी भी चीज की अपेक्षा नहीं की जा सकती है। हमने ऐसी कोई तैयारी नहीं की है और इसकी संभावना कम ही है कि किसी डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर होगा।’ उन्होंने कहा कि हालांकि दोनों नेता एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं क्योंकि इसकी प्लानिंग की गई है। इसी दौरान राष्ट्रपति पुतिन बैठक के दौरान हुए किसी भी समझौते या व्यवस्था की रूपरेखा सबके सामने रखेंगे।

ट्रंप कठिन मुद्दों के प्रति ‘अत्यंत असामान्य नजरिया‘ रखते हैं

इस इंटरव्यू के बाद रूस के सरकारी टेलीविजन पर पेस्कोव ने कहा कि ट्रंप कठिन मुद्दों के प्रति ‘अत्यंत असामान्य नजरिया’ रखते हैं। उन्होंने कहा कि रूस और राष्ट्रपति पुतिन व्यक्तिगत रूप से ट्रंप के इस नजरिए को बहुत महत्व देते हैं। उन्होंने कहा कि अलास्का बैठक फिलहाल हाई लेवल पर अमेरिका और रूस की द्विपक्षीय बैठक है और बैठक के बाद के चरणों में यूक्रेन के नजरिए पर विचार किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच वन-ऑन-वन बातचीत ट्रांसलेटर्स यानी दुभाषियों की मौजूदगी में होगी। इसके बाद दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच वार्ता होगी। रूस की तरफ से इस बैठक में विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, राष्ट्रपति के सलाहकार यूरी उशाकोव, रक्षा मंत्री बेलोउसॉव, वित्त मंत्री सिलुआनोव और विशेष दूत दिमित्रिएव शामिल होंगे।

यूक्रेन युद्ध समाप्ति के लिए किसी ठोस समझौते को लेकर ट्रंप आश्वस्त

वहीं बैठक को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप विश्वास व्यक्त किया है कि रूसी राष्ट्रपति यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए किसी समझौते पर पहुंचने के इरादे से शुक्रवार की अलास्का मीटिंग में आएंगे। फॉक्स रेडियो से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘मुझे लगता है कि पुतिन आश्वस्त हैं कि वो एक डील करेंगे।’

ट्रंप ने कहा है कि वह बैठक के नतीजों के आधार पर ही आगे कोई कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि बैठक खराब रही तो वह किसी को फोन नहीं करेंगे और सीधे घर चले जाएंगे, लेकिन यदि बैठक अच्छी रही तो वह यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की और अन्य यूरोपीय नेताओं को फोन करेंगे।

You Might Also Like

अब बच्चों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य करने की तैयारी, गति सीमा भी तय होगी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- भारत वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा
अमेरिका-ईरान में समझौते के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से पार हुए 11 भारतीय पोत, 10 अब भी इंतजार में
लिज ट्रस बनीं ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री, भारतीय मूल के ऋषि सुनक 20,927 वोटों से हारे
चीन के पूर्व प्रधानमंत्री ली केकियांग का हार्ट अटैक से निधन, एक दशक तक दिया जिनपिंग का साथ
TAGGED:Alaska meetingDmitry PeskovKremlin spokesmanNo joint statementrussiaTrump and Putin meeting
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रrevoinewsमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

August 7, 2026

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?