आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने दोहराया – ‘हिन्दुस्तान में रहने वाले सभी लोग हिन्दू हैं’

पटना, 28 नवम्बर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने एक बार फिर कहा है कि हिन्दुस्तान में रहने वाले सभी लोग हिन्दू हैं। उन्होंने दरभंगा में शारीरिक योग कार्यक्रम में के दौरान यह बात कही।

ऐसा भारत बने कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नाम वाली पट्टी हट जाए

आरएसएस सरसंघचालक भागवत ने किसी धर्म का नाम लिए बिना महिलाओं के सम्मान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संघ का सपना है कि सभी को एक साथ जोड़ा जाए और ऐसा भारत बने कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नाम वाली पट्टी हट जाए। आरएसएस वाली पट्टी लगाने की जरूरत न पड़े। उन्होंने यह कहते हुए सभी लोगो से संघ से जुड़ने की अपील की कि वे किसी की बात से प्रभावित न हों बल्कि खुद वस्तु स्थिति को देख सुनकर फैसला ले।

हम सभी हिन्दुस्तान में रहते हैं, इसलिए हिन्दू कहलाते हैं

वहीं संघ प्रमुख ने अपनी बातों को दोहराते हुए कहा कि देश में रहने वाले सभी लोग हिन्दू हैं। वर्तमान में चाहे वे जो कुछ हैं। जिनके पूर्वज हिन्दू थे, वे आज भी हिन्दू ही हैं। उन्होंने कहा, ‘हम सभी हिन्दुस्तान में रहते हैं, इसलिए हिन्दू कहलाते हैं। ये बात सभी हिन्दुस्तानियों को माननी चाहिए कि वे एक हिन्दू हैं।’

समय की मांग है कि भारत विश्व गुरु बनेगा

आरएसएस चीफ भागवत ने यह भी कहा कि समय की मांग है कि भारत विश्व गुरु बनेगा और ऐसा विश्व गुरु बनेगा, जिसे कोई आंख नहीं दिखा सकता और कोई आंख दिखाएगा तो उसकी आंखें फूट जाएंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular