hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी : बहराइच में रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर, 6 लोगों की मौत, 15 घायल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > यूपी : बहराइच में रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर, 6 लोगों की मौत, 15 घायल
राष्ट्रीयहिन्दी

यूपी : बहराइच में रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर, 6 लोगों की मौत, 15 घायल

Vinayak Barot
Last updated: November 30, 2022 11:57 am
Vinayak Barot
Published: November 30, 2022
Share
SHARE

बहराचइच, 30 नवम्बर।  उत्तर प्रदेश के बहराइच में बुधवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जब ट्रक व रोडवेज बस की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र सिंह व एसएसपी केशव कुमार चौधरी मौके पर पहुंच गए हैं।

लखनऊ से रूपैडिहा जा रही थी बस, घने कोहरे की वजह से हुआ हादसा

जरवलरोड थाने के बहराइच- लखनऊ हाईवे के घाघरा घाट के पास यह भीषण हादसा घने कोहरे व ट्रक के रांग साइड होने की वजह से हुआ बताया जा रहा है। बस लखनऊ से रूपैडिहा जा रही थी जबकि ट्रक बहराइच से लखनऊ जा रहा था। भिड़ंत में बस का पिछला व साइड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों की चीख पुकार से लोग थर्रा उठे। आसपास के लोग दौड़े और घायलों को बस से निकालने लगे। इसी बीच सूचना पर जरवलरोड थाने की पुलिस पहुंच गई।

मृतकों में पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के उर गांव निवासी 27 वर्षीय अजीत विश्वास पुत्र अतुल विश्वास, बौंडी थाने के डोकरी निवासी 21 वर्षीय विपिन शुक्ला पुत्र अरुण शुक्ला, विशेश्वरगंज निवासी 35 वर्षीय मोहित कुमार शामिल हैं। अन्य मृतकों के पहचान की कोशिश की जा रही है। घायलों में नेपाल के 32 वर्षीय दुर्गा, श्रावस्ती के 25 वर्षीय कन्हैया लाल, नेपाल के 40 वर्षीय धनीराम, नेपाल के 48 वर्षीय प्रेम व बहराइच के 26 वर्षीय ओम प्रकाश को रेफर किया गया है।

जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह ने बताया कि हादसा तड़के साढ़े चार बजे के करीब हुआ, जब तेज रफ़्तार ट्रक ने लखनऊ ईदगाह डिपो की रोडवेज बस को टक्कर मार दी। हादसा जरवल रोड थाना क्षेत्र के घाघरा घाट के समीप हुआ। उन्होंने बताया कि इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरवल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल छह लोगों को लखनऊ रेफर किया गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रक ड्राइवर वाहन समेत मौके से फरार हो गया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक की तलाश में जुटी है। पुलिस आसपास के ढाबों पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है, ताकि ट्रक की पहचान की जा सके।

You Might Also Like

राष्ट्रपति मुर्मू ने केरल राजभवन में के. आर. नारायणन की प्रतिमा का किया अनावरण, कहा- उनका जीवन प्रेरणा का प्रतीक
भारत ने कनाडा में खालिस्तानी उपद्रवियों के हिंसक उपद्रव पर जताया कड़ा रोष
आरएसएस कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला तमिलनाडु से गिरफ्तार, राज मुहम्मद के रूप में हुई पहचान
इजराइल-हमास जंग के बीच शेहला राशिद ने की पीएम मोदी और अमित शाह की तारीफ
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने बाजी मारी, ज्यादा वोट के बावजूद ‘आप’-कांग्रेस देखते रह गए
TAGGED:15 injured6 killedBahraichRoadways bus collides with truck
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

August 7, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?