1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. नरेंद्र तोमर समेत तीन केंद्रीय मंत्रियों का इस्तीफा मंजूर, अर्जुन मुंडा को कृषि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
नरेंद्र तोमर समेत तीन केंद्रीय मंत्रियों का इस्तीफा मंजूर, अर्जुन मुंडा को कृषि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

नरेंद्र तोमर समेत तीन केंद्रीय मंत्रियों का इस्तीफा मंजूर, अर्जुन मुंडा को कृषि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

0
Social Share

नई दिल्ली, 7 दिसम्बर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीन केंद्रीय मंत्रियों – नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और रेणुका सिंह सरुता का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से मंजूर कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी ने इन तीनों मंत्रियों को बीते विधानसभा चुनाव में उतारा था और उन्होंने जीत भी हासिल की है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का प्रभार सौंपा है। यह मंत्रालय तोमर के पास था। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री और डॉ. भारती प्रवीण पवार को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा है।

उल्लेखनीय है कि नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद सिंह पटेल मध्य प्रदेश में विधान सभा का चुनाव जीते हैं। दोनों नेताओं ने बुधवार को लोकसभा सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया था। वहीं रेणुका सिंह छत्तीसगढ़ से विधायक का चुनाव जीती हैं और इन्होंने भी गुरुवार को लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। तोमर और पटेल मध्य प्रदेश में जबकि रेणुका सिंह छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद सिंह पटेल समेत भाजपा के 10 सांसदों ने बुधवार को इस्तीफा दिया था। इनमें किरोणीलाल मीणा राज्यसभा के सदस्य थे। इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भाजपा के उन नौ सांसदों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए थे, जिन्हें हालिया विधानसभा चुनावों में विधायक चुना गया था।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code