hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली से पटना तक रावण दहन, धूमधाम से मनाया गया दशहरा उत्सव
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > दिल्ली से पटना तक रावण दहन, धूमधाम से मनाया गया दशहरा उत्सव
राष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली से पटना तक रावण दहन, धूमधाम से मनाया गया दशहरा उत्सव

Vinayak Barot
Last updated: October 5, 2022 10:40 pm
Vinayak Barot
Published: October 5, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर। देशभर में बुधवार को विजयादशमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां हिमाचल प्रदेश के मशहूर ‘कुल्लू दशहरा उत्सव’ में शामिल हुए वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक दशहरा के मौके पर ‘रावण दहन’ के कार्यक्रम में शामिल हुए।

त्रेतायुग में भगवान श्रीराम ने दशहरा के दिन ही लंकाधिपति रावण पर विजय प्राप्त की थी, इसलिए दशहरे के मौके पर देशभर में लोग ‘बुराई पर अच्छाई की जीत’ के प्रतीक रूप में ‘रावण दहन’ करते हैं। रावण के पुतले के साथ अपनी बुराइयों को जलाते हैं और उससे होने वाले प्रकाश के रूप में अपने जीवन में अच्छाई को उतारते हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान पर रावण दहन हुआ। दशहरा समारोह में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल हुए।

पंजाब में दशहरा के मौके पर अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर के बाहर ‘रावण दहन’ किया गया तो लुधियाना के दरेसी ग्राउंड में श्रद्धालों ने ‘रावण दहन’ किया। लद्दाख में लेह के पोलो ग्राउंड में ‘रावण दहन’ किया गया।

बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में ‘रावण दहन’ कार्यक्रम हुआ, जहां सीएम नीतीश कुमार शामिल हुए। वहीं उत्तराखंड में देहरादून के परेड ग्राउंड में ‘रावण दहन’ हुआ।

लखनऊ के ऐशबाग में जला ‘राष्ट्रद्रोह के नाश‘ का रावण

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस बार रावण को ‘राष्ट्रद्रोह’ का प्रतीक बनाकर उसके ‘समूल नाश’ का संकल्प बनाकर रावण दहन किया गया। यहां लखनऊ की सबसे पुरानी ऐशबाग रामलीला कमेटी ने रावण दहन की थीम इस बार ‘धार्मिक कट्टरता और राष्ट्रद्रोह’ रखी थी।

करीब 70 फुट ऊंचे रावण के पुतले पर ‘सर तन से जुदा, कट्टरता और राष्ट्रद्रोह का समूल नाश हो’ लिखा गया था। रामलीला समिति के लोगों ने कहा, ‘देश से हम इन बातों को खत्म करना चाहते हैं, इसलिए यह थीम रखी गई है।’ वहीं मेघनाद और कुम्भकरण का पुतला नहीं जलाने का भी निर्णय किया गया।

You Might Also Like

जम्मू-कश्मीर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS समेत 33 नौकरशाहों के तबादले
निर्वाचन आयोग ने शिंदे गुट की ‘बालासाहेबची शिवसेना’ को दिया ‘दो तलवारें और ढाल’ का निशान
गुजरात : पीएम मोदी ने साबर डेयरी में 305 करोड़ की लागत से निर्मित मिल्क पाउडर निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया
IPL-18 : हार्दिक पंड्या का हरफनमौला खेल भी अर्थहीन, लखनऊ सुपर जाएंट्स की घर में मुंबई इंडियंस पर रोमांचक जीत
छांगुर बाबा को CM योगी ने बताया राष्ट्र विरोधी, कहा- अवैध धर्मांतरण के आरोपियों की जब्त की जायेंगी संपत्ति
TAGGED:Delhi to Patnadussehra festivalRavan Dahan
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड : मुख्य आरोपी सौरभ और गौरव लूथरा थाईलैंड से गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी तेज

Revoi Editor
Revoi Editor
December 11, 2025
NIA कोर्ट ने सुनाया फैसला : कासगंज के चंदन गुप्ता हत्याकांड में सभी 28 दोषियों को उम्रकैद
हरियाणा में भाजपा सरकार को झटका, 3 निर्दलीय विधायकों ने वापस लिया समर्थन
बंगाल की खाड़ी में उभरा चक्रवाती तूफान मोंथा आज रात काकीनाडा के पास तट से टकरा सकता है, आंध्र से ओडिशा तक हाई अलर्ट
‘हिंदुत्व वॉच’ को बंद करना ‘एक्स’ को पड़ा भारी, हाईकोर्ट में हुई पेशी तो सरकार पर उठाया सवाल, दी यह दलील
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?