रमजान का महीना आज से शुरू, प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली 24 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों को पवित्र महीना रमजान की शुरुआत के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने आज ट्वीट किया, “रमजान की शुरुआत की बधाई। यह पवित्र महीना हमारे समाज में अधिक से अधिक एकता और सद्भाव लाए। यह गरीबों की सेवा के महत्व की भी पुष्टि करे।”

रमजान को मुस्लिम समुदाय के लिए सबसे पवित्र महीना होता है। इस पूरे महीने लोग सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक रोजा (उपवास) रखते हैं रोजा की शुरुआत सुबह सहरी के साथ होती है और शाम में इफ्तार कर रोजा खोलते हैं। रमजान को इस्लामिक कैलेंडर का नौंवा और बरकत का महीना कहा जाता है। रमजान का यह महीना कभी 29 दिन का तो कभी 30 दिन का होता है।

  • लोग एक दूसरे को दे रहे रमजान की बधाई

दरअसल, गुरुवार को चांद दिखने के तुरंत बाद ही लोगों ने एक दूसरे को ‘रमजान मुबारक’ की बधाई देना शुरू कर दिया। इसके साथ ही गुरुवार से ही तरावीह की नमाज भी शुरू हो गई है। तरावीह रमजान के महीने में जमात के साथ की जाने वाली खास नमाज होती है। वहीं दूसरी ओर रमजान के साथ ही बाजार में खजूर और फलों की दुकानें भी सज गई हैं, जिसे फलों की मांग बढ़ी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular