शादी के लिए गोवा पहुंचे रकुल प्रीत और जैकी भगनानी, परिवार संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए दूल्हा-दुल्हन

पणजी, 17 फरवरी। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी बस अब कुछ ही दिनों में एक दूजे के हो जाएंगे। 21 फरवरी को बॉलीवुड का ये कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, जिसमें उनके परिवार के अलावा कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे। वहीं अब दोनों अपने इस डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए गोवा पहुंचे चुके हैं।

Rakul Preet Singh Dhol Night | Rakul Preet Singh की शादी का जश्न 'ढोल नाइट' के साथ हुआ शुरू

शादी के लिए गोवा पहुंचे रकुल प्रीत और जैकी भगनानी
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जहां दोनों स्टार्स अपनी फैमिली के साथ गोवा एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं। इस दौरान रकुल ऑरेंज कलर के कॉर्ड-सेट में दिखाई दी, तो वहीं होने वाले दूल्हे राजा प्रिंटेड शर्ट और ब्लैक पैंट पहने काफी फंकी लुक में नजर आए। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फैंस उनकी शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।

कपल करेंगे इको फ्रेंडली वेडिंग
बता दें कि रकुल और जैकी गोवा में समुंद्र किनारे सात फेरे लेंगे। वहीं खास बात बता दें कि दोनों इको फ्रेंडली वेडिंग करने वाले हैं। दोनों की शादी में किसी भी तरह की आतिशबाजी देखने को नहीं मिलेगी।

कपल ने शादी का इनविटेशन कार्ड भी नहीं छपवाया है। इतना ही नहीं, रकुल और जैकी ने शादी वाले दिन पेड़ लगाने का तय किया है। बता दें कि शादी में ‘नो फोन पॉलिसी’ भी होगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रकुल और जैकी की शादी में मेहमानों को फोन इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular