hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राजीव कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, 15 मई को सुशील चंद्रा से संभालेंगे कार्यभार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > राजीव कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, 15 मई को सुशील चंद्रा से संभालेंगे कार्यभार
राष्ट्रीयहिन्दी

राजीव कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, 15 मई को सुशील चंद्रा से संभालेंगे कार्यभार

Vinayak Barot
Last updated: May 12, 2022 7:53 pm
Vinayak Barot
Published: May 12, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 12 मई। बिहार-झारखंड कैडर के पूर्व आईएएस एवं मौजूदा चुनाव आयुक्त राजीव कुमार देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) नियुक्त किए गए हैं। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय ने गुरुवार को एक अधिसूचना जारी कर इस आशय की घोषणा की है। कुमार आगामी 15 मई को भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के मौजूदा सीईसी सुशील चंद्रा से कार्यभार संभालेंगे, जिनका कार्यकाल 14 मई को पूरा हो जाएगा।

संविधान के अनुच्छेद 324 के खंड (2) के अनुसरण में राष्ट्रपति ने राजीव कुमार को 15 मई, 2022 से मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया। कुमार ने एक सितंबर, 2020 को ईसीआई के चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला था। चुनाव आयोग में कार्यभार संभालने से पहले वह सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड के अध्यक्ष थे। वह अप्रैल, 2020 में पीएसईबी के अध्यक्ष के रूप में शामिल हुए।

इस बीच अधिसूचना और एक प्रेस विज्ञप्ति अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए विधि मंत्री किरेन रिजिजु ने राजीव कुमार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, ‘राजीव कुमार को मेरी शुभकामनाएं।’

In pursuance of clause (2) of article 324 of the Constitution, the President is pleased to appoint Shri Rajiv Kumar as the Chief Election Commissioner with effect from the 15th May, 2022.
My best wishes to Shri Rajiv Kumar pic.twitter.com/QnFLRLiVPm

— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) May 12, 2022

फरवरी, 2025 में खत्म होगा राजीव कुमार का कार्यकाल

उल्लेखनीय है कि सुशील चंद्रा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद निर्वाचन आयोग में एक पद रिक्त हो जाएगा। 1960 में जन्मे कुमार का कार्यकाल फरवरी, 2025 में खत्म होगा। उनके कार्यकाल में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव के अलावा 2024 के लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव होंगे।

राजीव कुमार को जब निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था, तब वह लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) के अध्यक्ष थे। उन्होंने तत्कालीन निर्वाचन आयुक्त अशोक लवासा के इस्तीफे के बाद एक सितंबर, 2020 को निर्वाचन आयुक्त का पदभार संभाला था। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1984 बैच के बिहार/झारखंड कैडर के कुमार फरवरी, 2020 में सेवानिवृत्त हुए।

केंद्र और राज्य कैडर के मंत्रालयों में काम करने का 37 से अधिक वर्षों का अनुभव

राजीव कुमार ने बीएससी, एलएलबी, पीजीडीएम, और सार्वजनिक नीति में मास्टर सहित कई शैक्षणिक डिग्री हासिल की और केंद्र और राज्य कैडर के मंत्रालयों में सरकार के लिए काम करने का 37 से अधिक वर्षों का अनुभव हैं। पर्यावरण और वन, मानव संसाधन, वित्त और बैंकिंग क्षेत्र में काम किया। वह भारतीय रिजर्व बैंक, एसबीआई, नाबार्ड के केंद्रीय बोर्ड के निदेशक भी रहे हैं। आर्थिक खुफिया परिषद (ईआईसी), वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (एफएसडीसी), बैंक बोर्ड ब्यूरो (बीबीबी) के सदस्य भी रहे हैं।

You Might Also Like

सर्बिया के डुबोना और सेप्सिन गांवों में गोलीबारी, आठ की मौत, 13 घायल
गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी को SC से राहत, 17 साल बाद मिली जमानत
भारत की आर्थिक वृद्धि में राजनीतिक स्थिरता का अहम योगदान : रिपोर्ट
राहुल गांधी ने बहन प्रियंका संग वायनाड के पीड़ितों से बांटा दर्द, बोले – ‘ऐसा मेरे पिता के निधन पर महसूस हुआ था’
संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने पर शिवसेना (यूबीटी) का सवाल – गणेश चतुर्थी का समय ही क्यों चुना?
TAGGED:cecChief Election Commissionerelection commission of Indiarajiv kumarSushil Chandra
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशहिन्दी

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

August 10, 2026

पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से अधिक घायल

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

अमित शाह के समर्थन में NDA सांसदों का मार्च, राहुल गांधी से पूछा- झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई का जवाब कौन देगा?

NDA MPs Meeting : ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा ‘मंगल मिलन’, पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा

Trump Iran Compensation: ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, कहा- मिडिल ईस्ट में मौत और नुकसान की भरपाई करे तेहरान

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?