back to top
Wednesday, August 12, 2026
Home हिन्दी राष्ट्रीय

राजस्थान : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अचानक खराब हुई तबियत, अस्पताल में भर्ती

1

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सेहत अचानक खराब होने से राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी खुद गहलोत ने ट्विट करके दी। उन्होंने बताया कि उन्हें कल से ही सीने में दर्द की शिकायत हुई। दर्द बढ़ने पर चिकित्सक को दिखाया गया। चिकित्सक की सलाह पर वह अस्पताल पहुंचे जहां उनकी कई जांचें हुई।

गहलोत ने अस्पताल से ही ट्विट करते हुए कहा ‘कोविड के बाद मुझे कुछ स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियां थी। कल मेरे सीने में दर्द काफी बढ़ गया। इस पर एसएमएस अस्पताल में उनका सीटी एनजीओ जांच हुई। शीघ्र ही एंजियोप्लास्टी की जायेगी। मुझे खुशी है कि मैं यह एसएमएस अस्पताल में करवा रहा हूं। आपकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद से मैं अब पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूं और शीघ्र ही स्वस्थ होकर वापस आऊंगा।’

इस दौरान गहलोत की पत्नी श्रीमती सुनीता गहलाेत उनके साथ रहीं। उधर गहलोत के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री डा़ रघु शर्मा, उनकी पत्नी, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गाेविंद सिंह डोटासरा एवं उनकी पत्नी और अन्य नेता अस्पताल पहुंच गये और श्री गहलोत के स्वास्थ्य की जानकारी ली।