hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राजा रघुवंशी हत्याकांड : अपराध की कड़ियां जोड़ने के लिए सोनम समेत सभी आरोपियों को लाया गया सोहरा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > राजा रघुवंशी हत्याकांड : अपराध की कड़ियां जोड़ने के लिए सोनम समेत सभी आरोपियों को लाया गया सोहरा
अपराधमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

राजा रघुवंशी हत्याकांड : अपराध की कड़ियां जोड़ने के लिए सोनम समेत सभी आरोपियों को लाया गया सोहरा

Revoi Editor
Last updated: June 17, 2025 4:24 pm
Revoi Editor
Published: June 17, 2025
Share
SHARE

शिलांग, 17 जून। इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में अपराध की कड़ियों को जोड़ने के वास्ते घटना के नाटकीय रूपांतरण के लिए मेघालय पुलिस सोनम समेत सभी आरोपितों को लेकर मंगलवार को सोहरा पहुंची। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून मनाने यहां आए राजा की 23 मई को हत्या कर दी गई थी। हत्या के सिलसिले में सोनम, उसके कथित प्रेमी राज और तीन अन्य को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी से कहा, ‘‘उन्हें उस घाटी के ऊपर पार्किंग स्थल पर ले जाया गया, जहां 2 जून को राजा का शव मिला था। जांच के तहत आरोपितों से उनके बयान के अनुसार राजा के अंतिम क्षणों को दर्शाने वाला दृश्य बनाने के लिए कहा जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि एक फोरेंसिक दल भी मौके पर पहुंच गया है। राजा का क्षत-विक्षत शव 2 जून को वेइसाडोंग फॉल्स के पास घाटी में मिला था। सोनम की तलाश जारी रही, जो 9 जून की सुबह लगभग 1,200 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सामने आई और फिर उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। मामले के आरोपी मेघालय पुलिस की हिरासत में हैं और एक विशेष जांच दल (एसआईटी) मामले की जांच कर रहा है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आई नोंग्रांग ने सोमवार को कहा था कि एसआईटी मामले की विभिन्न कोणों से जांच कर रही है।

नोंग्रांग ने एक न्यूज एजेंसी से कहा, ‘‘हम जांच कर रहे हैं कि क्या इस मामले में कुछ और भी पहलू है। यह असामान्य है कि शादी के कुछ दिन के भीतर ही वह (सोनम) अपने पति के प्रति इतनी दुश्मनी पाल ले।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी संभावित कोणों की जांच कर रहे हैं। पर्याप्त सबूत हैं और सभी पहलुओं को जोड़ा जा रहा है।’’

पुलिस के अनुसार, राज के हमलावर दोस्तों ने वेइसाडोंग फॉल्स के पार्किंग स्थल पर सोनम के सामने राजा के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया था। उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्होंने शव को खाई में फेंक दिया। सोनम हत्या के बाद राज्य से चली गई थी और असम, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश से होते हुए इंदौर पहुंची थी।

पुलिस के अनुसार वह अपना मंगलसूत्र और एक अंगूठी सोहरा में एक होमस्टे में रखे अपने ट्रॉली बैग में छोड़ गई थी, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ। इस बीच एक पर्यटक द्वारा सोशल मीडिया पर डाला गया एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सोनम और राजा को देखा जा सकता है। वीडियो में दोनों को नोंगरियात से ऊपर की ओर चढ़ते हुए देखा जा सकता है।

इसके कुछ घंटे बाद ही राजा की नृशंस हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में वीडियो के प्रामाणिक होने की पुष्टि की है। पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सायम ने पहले बताया था कि सोनम ने अपने पति की हत्या की साजिश में शामिल होने की बात कबूल कर ली है।

उन्होंने बताया, ‘‘पहले ऐसा लग रहा था कि सोनम और उसके प्रेमी ने हत्यारों को सुपारी दी, लेकिन बाद में हमने पाया कि तीनों राज के करीबी दोस्त थे और उन्होंने इसी दोस्ती के चलते राजा की हत्या कर दी।’’ एक अधिकारी ने कहा कि एसआईटी ने असम पुलिस और कुछ अन्य राज्यों से भी सहायता मांगी है, जहां आरोपी अपराध से पहले और बाद में रहे हैं।

You Might Also Like

भारतीय शेयर बाजार : निफ्टी ने रचा इतिहास, छुआ 26340 का सर्वकालिक उच्चस्तर, सेंसेक्स 573 अंक उछला
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को दिलाई नई पहचान- तोमर
भारत में ईवीएम ‘ब्लैक बॉक्स’ हैं, किसी को उसकी जांच की इजाजत नहीं : राहुल गांधी
पीएम मोदी ने रद किया रूस का दौरा, 9 मई को मॉस्को में विजय दिवस में नहीं होंगे शामिल
जम्मू-कश्मीर : सीएम उमर अब्दुल्ला ने कुलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, मृत मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख की आर्थिक मदद
TAGGED:All accused were brought to SohraRaja Raghuvanshi murder caseSonam
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

केंद्र सरकार ने उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए एलपीजी पर 300 रुपये की सब्सिडी मार्च, 2025 तक बढ़ाई

Revoi Editor
Revoi Editor
March 8, 2024
ED की छापेमारी पर बोले संजय राउत – ‘झूठी काररवाई.. झूठा सबूत, शिवसेना नहीं छोड़ूंगा’
यूपी : बिजली विभाग में तैनात एसडीओ सेवा से बर्खास्त, ओसामा बिन लादेन की तस्‍वीर लगाने का आरोप
पीएम मोदी ने नॉर्वे चेस चैम्पियनशिप विजेता प्रज्ञानानंद को उनकी असाधारण उपलब्धि पर बधाई दी
केंद्र ने चालू सत्र में 10 लाख टन चीनी निर्यात की दी अनुमति, 5 करोड़ किसान परिवारों और लाखों श्रमिकों को मिलेगी मदद
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?