hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पहाड़ी राज्यों में बारिश का कहर जारी : हिमाचल में मृतक संख्या 29 तक पहुंची, उत्तराखंड में रोकी गई चार धाम यात्रा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > पहाड़ी राज्यों में बारिश का कहर जारी : हिमाचल में मृतक संख्या 29 तक पहुंची, उत्तराखंड में रोकी गई चार धाम यात्रा
राष्ट्रीयहिन्दी

पहाड़ी राज्यों में बारिश का कहर जारी : हिमाचल में मृतक संख्या 29 तक पहुंची, उत्तराखंड में रोकी गई चार धाम यात्रा

Vinayak Barot
Last updated: August 14, 2023 5:37 pm
Vinayak Barot
Published: August 14, 2023
Share
SHARE

शिमला/देहरादून, 14 अगस्त। पहाड़ी राज्यों – हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का कहर जारी है। बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं में हिमाचल में मरने वालों की संख्या जहां 22 तक पहुंच चुकी है वहीं उत्तराखंड के ऋषिकेश में भी गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जबकि पौड़ी जिले में इमारतों के गिरने की घटना सामने आई है। खतरे के ही मद्देनजर चार धाम यात्रा दो दिनों के लिए रोक दी गई है।

हिमाचल के सोलन के कंडाघाट उपमंडल के जादोन गांव में सोमवार सुबह बादल फटने से सात लोगों की जान चली गई। इसके अलावा सोलन के कंडाघाट उपमंडल के जादोन गांव में बादल फटने की घटना में दो घर और एक गोशाला बह गई। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने सोमवार को शिमला, कुल्लू, मंडी सहित कई जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

वहीं उत्तराखंड में भी मची भारी तबाही के बीच मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत जिलों के लिए भारी से बहुत भारी अलर्ट जारी किया है। हरिद्वार जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 17 अगस्त तक पहाड़ी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। लोगों से कहा गया है कि वे सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। साथ ही पहाड़ी इलाकों में यात्राओं से बचने को कहा गया है।

हिमाचल में शिमला से दुखद खबर सामने आई, जहां भारी बारिश के कारण समर हिल में “शिव मंदिर” ढह गया।  भूस्खलन की घटना पर मुख्यमंत्री सुख्विंदर सिंह सुक्खू ने कहा, ‘समर हिल में चार शवों की पुष्टि हुई है और मलबे के अंदर 2-3 लोगों के दबे होने की आशंका है। शिमला के आसपास के इलाकों से कुल 8 शव निकाले गए हैं। मेरा मानना है कि दबे हुए लोगों की संख्या को देखते हुए हम मरने वालों की संख्या के बारे में नहीं कह सकते। हम उनकी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं।’

उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद भूस्खलन के कारण यातायात बाधित होने के बाद 14 और 15 अगस्त को चार धाम यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा है कि पौडी में भारी बारिश के कारण भारी जनहानि हुई है, जो बेहद दुखद है।

You Might Also Like

डॉ. बी. आर. आंबेडकर जयंती : राष्‍ट्रपति कोविंद के नेतृत्‍व में देश ने संविधान निर्माता को अर्पित की श्रद्धांजलि
केंद्रीय कैबिनेट ने किसानों को दी राहत, रबी की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी
दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मॉडरेट’ कैटेगरी में पहुंची, कई इलाकों में बना हुआ है स्मॉग
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने जारी की प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं की सूची
अधूरा रह गया सतीश कौशिक का सलमान खान से किया वो वादा, भाईजान लेंगे अब बड़ी जिम्मेदारी
TAGGED:Char Dham Yatra stoppeddeath toll reaches 29 in HimachalRain continues in hilly states
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
धर्म-संस्कृतिराष्ट्रीयहिन्दी

वाराणसी : श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन का टिकट सस्ता, अब टिकट के साथ लड्डू नहीं मिलेगा

Revoi Editor
Revoi Editor
October 18, 2024
अमेरिका के बाद अब चीन ने भी मंगल ग्रह पर उतारा अपना रोवर, ‘झुरोंग’ 90 दिनों तक लाल ग्रह पर रहेगा
बंगाल की खाड़ी में दुर्घटनाग्रस्त भारतीय वायुसेना के एएन-32 विमान का मलबा साढ़े सात वर्षों बाद मिला
रूस के भीषण हमलों के बाद यूक्रेन में बढ़ा संकट, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
सावरकर पर टिप्पणी कर बुरे फंसे राहुल गांधी, पुणे पुलिस ने कोर्ट में कहा- शिकायत में है सच्चाई
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?