hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राहुल गांधी का तीखा हमला : यूपी में भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार पूरी तरह विफल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > राहुल गांधी का तीखा हमला : यूपी में भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार पूरी तरह विफल
राजनीतिउत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

राहुल गांधी का तीखा हमला : यूपी में भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार पूरी तरह विफल

Revoi Editor
Last updated: February 21, 2025 8:26 pm
Revoi Editor
Published: February 21, 2025
Share
SHARE

रायबरेली, 21 फरवरी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोलते हुए यूपी में उसकी तथाकथित ‘डबल इंजन’ सरकार को पूरी तरह विफल बताया और उसे ‘इंजन रहित’ सरकार करार दिया।

यूपी में कांग्रेस की सत्ता आई तो रोजगार के अवसर सृजित करेगी

पिछले दो दिनों से अपने संसदीय क्षेत्र में मौजूद राहुल ने उत्तर प्रदेश सरकार पर बेरोजगारी और महंगाई को दूर करने में विफल रहने का आरोप लगाया और निजीकरण की दिशा में केंद्र के कदम की आलोचना की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यदि कांग्रेस यहां में सत्ता में आती है, तो वह कर्नाटक और तेलंगाना जैसे राज्यों की तरह रोजगार के अवसर सृजित करेगी।

यूपी में ‘डबल इंजन’ वाली नहीं वरन बिना इंजन वाली सरकार

लालगंज इलाके में युवाओं से बातचीत में राहुल ने कहा, “यह ‘डबल इंजन’ वाली सरकार नहीं है बल्कि यह बिना इंजन वाली सरकार है। जनता महंगाई और बेरोजगारी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रही है, फिर भी सरकार के पास कोई ठोस समाधान नहीं है।”

आज हिंदुस्तान का युवा बेरोजगार है।

नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी और गलत GST लागू कर छोटे उद्योगों को खत्म कर दिया।

अगर युवाओं को रोजगार देना है 👇

• छोटे व्यापारियों की मदद करनी होगी

• GST को बदलना होगा

• बैंकों के दरवाजे हिंदुस्तान के उद्यमियों के लिए खोलने होंगे… pic.twitter.com/QMY4k6yBzq

— Congress (@INCIndia) February 21, 2025

नोटबंदी ने छोटे कारोबारियों को खत्म कर दिया

कांग्रेस सांसद ने बढ़ती बेरोजगारी के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि नोटबंदी ने छोटे कारोबारियों को खत्म कर दिया और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में सुधार उन्हें सहारा देने में विफल रहा। उन्होंने कहा, ‘युवाओं ने पढ़ाई की, लेकिन वे अब भी बेरोजगार हैं क्योंकि (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी लागू की, जिसने छोटे कारोबारियों को खत्म कर दिया। भ्रष्टाचार, अदाणी, अंबानी – आपको इनके बीच के संबंध को समझने की जरूरत है। अगर आपको रोजगार चाहिए, तो पहला कदम छोटे कारोबारियों को पुनर्जीवित करना और उनकी रक्षा करना है। जीएसटी में बदलाव की जरूरत है। जब तक बैंक आपके लिए अपने दरवाजे नहीं खोलेंगे, तब तक रोजगार संभव नहीं होगा।’

आम लोगों के लिए बुनियादी सेवाएं दुर्गम होती जा रहीं

राहुल गांधी ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के बढ़ते निजीकरण पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, ‘आम लोगों के लिए बुनियादी सेवाएं दुर्गम होती जा रही हैं। निजी स्कूलों में पढ़ने के लिए लाखों रुपये खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन यदि डिग्री रोजगार नहीं देती तो यह कागज के बेकार टुकड़े से ज्यादा कुछ नहीं है। इसी तरह, निजी अस्पतालों में इलाज कराना आम आदमी के लिए मुश्किल होता जा रहा है।’

विश्वविद्यालयों के निजीकरण व आरक्षण कोटा हटाने का भी आरोप लगाया

उन्होंने सरकार पर आर्थिक असमानता बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘आम नागरिक अपनी जरूरतों पर जीएसटी देते हैं, लेकिन अमीर उद्योगपति उसी अनुपात में कर नहीं देते। यह स्पष्ट अन्याय है। हाल ही में अंबानी की शादी में 10 करोड़ रुपये की घड़ी देखी गई, यह पैसा कहां से आ रहा है?’ उन्होंने सरकार पर विश्वविद्यालयों का निजीकरण करने व आरक्षण कोटा हटाने का आरोप लगाया और कहा कि इससे हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए अवसर सीमित हो गए हैं।

You Might Also Like

यूपी : फिरोजाबाद में शातिर चोर अपनी शादी के दिन ही गिरफ्तार, बैंक एटीएम काटने में एक्सपर्ट
मुर्शिदाबाद हिंसा पर सीएम योगी की सख्त टिप्पणी – लातों के भूत बातों से नहीं मानेंगे
कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने पार्टी से दिया इस्तीफा, कहा- मैं सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकता हूँ…
WFP ने लेबनान में तनाव से प्रभावित 10 लाख लोगों को खाद्य सहायता के लिए शुरू किया आपातकालीन अभियान
PM मोदी ने विझिनजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह का उद्घाटन किया, कहा- कई लोगों की ‘‘रातों की नींद हराम’’ कर देगा यह समारोह
TAGGED:BJPCOngressdouble engine governmentRahul GandhiUP government without engine
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?