hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार – ‘भाजपा व RSS नहीं चाहते कि गरीब बच्चा अंग्रेजी सीखे’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार – ‘भाजपा व RSS नहीं चाहते कि गरीब बच्चा अंग्रेजी सीखे’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार – ‘भाजपा व RSS नहीं चाहते कि गरीब बच्चा अंग्रेजी सीखे’

Revoi Editor
Last updated: June 20, 2025 4:54 pm
Revoi Editor
Published: June 20, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 20 जून। भाषा विवाद को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है। इस क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पलटवार करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) नहीं चाहते कि गरीब के बच्चे अंग्रेजी सीखें।

‘अंग्रेजी शर्म नहीं..शक्ति है.. जंजीरें तोड़ने का औजार है’

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘अंग्रेजी बांध नहीं, पुल है। अंग्रेजी शर्म नहीं, शक्ति है। अंग्रेजी जंजीर नहीं – जंजीरें तोड़ने का औजार है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘BJP-RSS नहीं चाहते कि गरीब बच्चा अंग्रेजी सीखे। वे नहीं चाहते हैं कि वह पढ़-लिखकर सवाल पूछें, आगे बढ़ें और बराबरी करें। आज के समय में अंग्रेजी उतनी ही जरूरी है, जितनी आपकी मातृ भाषा क्योंकि यही रोजगार दिलाएगी और आत्मविश्वास बढ़ाएगी।’

अंग्रेज़ी बाँध नहीं, पुल है।
अंग्रेज़ी शर्म नहीं, शक्ति है।
अंग्रेज़ी ज़ंजीर नहीं – ज़ंजीरें तोड़ने का औज़ार है।

BJP-RSS नहीं चाहते कि भारत का ग़रीब बच्चा अंग्रेज़ी सीखे – क्योंकि वो नहीं चाहते कि आप सवाल पूछें, आगे बढ़ें, बराबरी करें।

आज की दुनिया में, अंग्रेज़ी उतनी ही ज़रूरी… pic.twitter.com/VUjinqD91s

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 20, 2025

‘भारत की हर भाषा में आत्मा है, संस्कृति है, ज्ञान है’

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘भारत की हर भाषा में आत्मा है, संस्कृति है, ज्ञान है। हमें उन्हें संजोना है – और साथ ही हर बच्चे को अंग्रेजी सिखानी है। यही रास्ता है एक ऐसे भारत का, जो दुनिया से मुकाबला करे, जो हर बच्चे को बराबरी का मौका दे।‘

राहुल ने X पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह बता रहे हैं कि अंग्रेजी एक हथियार है। आप यदि अंग्रेजी सीख जाते हैं तो कहीं भी घुस सकते हैं। अंग्रेजी आप सीख जाते हैं तो आप अमेरिका, जापान और कहीं भी जा सकते हैं। आप कहीं भी काम कर सकते हैं। अंग्रेजी के खिलाफ जो लोग हैं, वो नहीं चाहते हैं कि आपको करोड़ों रुपये की नौकरी मिले। वो चाहते हैं कि दरवाजा आपके लिए बंद रहे।’

अमित शाह ने की थी ये टिप्पणी

गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को पूर्व IAS आशुतोष अग्निहोत्री द्वारा लिखी पुस्तक के विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए कहा था, ‘जल्द ही भारत में ऐसा समय आएगा, जब अंग्रेजी बोलने वालों को शर्मिंदगी महसूस होगी। ऐसे समाज का निर्माण अब दूर नहीं है। किसी विदेशी भाषा में आप अपनी संस्कृति, धर्म और इतिहास को नहीं समझ सकते हैं। हमारे देश की भाषाएं ही हमारी गहना हैं। 2047 में भारत का दुनिया में शीर्ष पर रहने में हमारी भाषाओं का अहम योगदान होगा।’

You Might Also Like

एशिया कप क्रिकेट : भारत से सुपर 4 मुकाबले की पूर्व संध्या पर भी पाकिस्तान ने रद की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बेंगलुरु के किशोरवय शतरंज खिलाड़ी प्रणव आनंद बने भारत के 76वें ग्रैंडमास्टर
अखिलेश यादव पर भड़कीं मायावती, सपा से गठबंधन ना करने की बताई ये खास वजह
टीम इंडिया ने जीती एक दिनी सीरीज, दूसरे मैच में वेस्टइंडीज 44 रनों से परास्त
प्रधानमंत्री मोदी को डोमिनिका ने देश का शीर्ष पुरस्कार ‘‘डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर’’ किया प्रदान
TAGGED:amit shahBJP and RSSCOngresspoor children to learn EnglishRahul GandhiRahul retort to Shah's statement
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
खेलहिन्दी

ICC टी20 विश्व कप 2026 : कप्तान सूर्या की आतिशी पारी और गेंदबाजों के प्रहार से भारत का खाता खुला, पहले मैच में अमेरिका को 29 रनों से दी मात

Revoi Editor
Revoi Editor
February 7, 2026
‘काकोरी कांड’ की 97वीं वर्षगांठ पर बोले सीएम योगी – अब यह ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ के नाम से जाना जाएगा
बॉलीवुड : 31 दिसंबर को रिलीज होगी अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी
कांग्रेस पर भड़कीं प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा, कहा- ‘जब मेरे पिता का निधन हुआ था तब…’,
उत्तर प्रदेश : सीएम योगी गोरखपुर से भाजपा के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव, 107 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?