1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी की अमर्यादित टिप्पणी : रायबरेली में पीएम मोदी और गृह मंत्री को ‘गद्दार’ कहा
राहुल गांधी की अमर्यादित टिप्पणी : रायबरेली में पीएम मोदी और गृह मंत्री को ‘गद्दार’ कहा

राहुल गांधी की अमर्यादित टिप्पणी : रायबरेली में पीएम मोदी और गृह मंत्री को ‘गद्दार’ कहा

0
Social Share

रायबरेली, 20 मई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली दौरे के दूसरे दिन बुधवार को  केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसी क्रम में कांग्रेस सासंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर अमर्यादित टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘गद्दार’ कहा।

देश में अगले 3-4 माह में आने वाला है आर्थिक तूफान

राहुल गांधी ने बहुजन स्वाभिमान सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगले 3-4 महीने में ऐसी महंगाई आएगी, जिसे आपने जीवन में कभी नहीं देखा होगा। तेल नहीं मिलेगा, गैस नहीं मिलेगी, किसानों को खाद नहीं मिलेगी। इस महंगाई का सबसे ज्यादा शिकार देश के किसान, युवा और महिलाएं होंगे।

देश के संविधान को नरेंद्र मोदी ने फाड़कर फेंक दिया है

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश ऐसी आर्थिक हालत कर दी है कि अब संभलना मुश्किल है। उन्होंने देश को पूंजीपतियों के हाथ बेच दिया है। देश के संविधान को नरेंद्र मोदी ने फाड़कर फेंक दिया है। अब ऐसा आर्थिक तूफान आने वाला है, जिससे कोई नहीं बच पाएगा, तब नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर रोएंगे।

अंबेडकर-वीरा पासी को किया याद

कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘आज हम वीरा पासी जी को याद कर रहे हैं। जो विचारधारा अंबडेकर और वीरापासी की थी, उसकी रक्षा ठीक से नहीं हो रही है। हमारे सामने संविधान पर हमला हो रहा है। संविधान कोई मामूली किताब नहीं है। यह एक विचारधारा है, जो कि अंबडेकर, वीरा पासी, महात्मा गांधी के खून में थी। हमारे आंखों के सामने इस विचारधारा का अपमान होता है तो हम चुप हो जाते हैं।

राहुल ने कहा कि संविधान पर RSS खुलकर हमला करता है। जो लोग अंबडेकर की मूर्ति पर माथा टेकते हैं, वे ही इनका अपमान करते हैं, विचारधारा पर आक्रमण करते हैं। आपके सामने संविधान को फाड़कर फेंका जाता है तो आप चुप हो जाते हैं। इसकी रक्षा करना आपका फर्ज है।

रायबरेली सांसद ने प्रहार जारी रखते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं विदेश मत जाओ, सोना मत खरीदो, इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदो और खुद विदेश चले जाते हैं। पीएम वोट चोरी करता है, जाति जनगणना नहीं करता।

अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दूसरे दिन राहुल ने भुएमऊ गेस्ट हाउस में समाज के विभिन्न वर्गों से मुलाकात की। अलग-अलग डेलिगेशन से मिलने के बाद वह राही ब्लॉक के लोधवारी गांव में अमर शहीद वीरा पासी की मूर्ति का अनावरण करने पहुंचे। इसके बाद बहुजन स्वाभिमान सभा को संबोधित किया।

भीषण गर्मी के बावजूद बहुजन स्वाभिमान सभा में कांग्रेस समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। राहुल गांधी जिंदाबाद के नारों से पूरा पंडाल गूंजता रहा। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सांसद तनुज पुनिया, विधायक आराधना मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी, सांसद अमेठी किशोरी लाल शर्मा, कांग्रेस अनुसूचित जाति विंग के अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, दीपक सिंह, डॉ. मनीष सिंह, पंकज तिवारी सहित अनेक कांग्रेस नेता भी मंच पर उपस्थित रहे।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code