1. Home
  2. हिंदी
  3. मनोरंजन
  4. उज्जैन से रवाना हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी यात्रा में शामिल
उज्जैन से रवाना हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी यात्रा में शामिल

उज्जैन से रवाना हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी यात्रा में शामिल

0
Social Share

इंदौर, 1 दिसंबर। एक दिन के ब्रेक के बाद भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन जिले की सीमा छोड़कर आगे बढ़ गई है। सुबह हल्की ठंड थी, लेकिन राहुल गांधी गर्म कपड़ों के बगैर सफेद टी शर्ट और काली पैंट पहने यात्रा में निकल पड़े। उसके साथ दिग्विजय सिंह चल रहे थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश सेवा दल की टीम के साथ यात्रा में सबसे आगे चल रहे थे। राहुल के साथ बारी-बारी से उज्जैन के स्थानीय नेता भी साथ चल रहे थे। राहुल नेताओं से मालवा क्षेत्र के बारे में भी जानकारी ले रहे थे।

यात्रा में अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी शामिल हुई। वे काफी देर तक राहुल गांधी से बातें करते हुए साथ चलीं। राहुल के साथ चल रही टीम यात्रा में शामिल आम लोगों को भी उन से मिलवाने के लिए ला रही थी। विधायक जीतू पटवारी,पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी यात्रा में शामिल हुए।

  • प्रदेश में यात्रा का नौवां दिन

यात्रा का गुरुवार को 83 वां दिन है। अब तक 36 जिलों से भारत जोड़ो यात्रा गुजर चुकी है। अब श्रीनगर तक पहुंचने के लिए यात्रा को 1209 किलोमीटर की दूरी तय करना है। यात्रा मध्य प्रदेश में 23 नवंबर को दाखिल हुई थी। गुरुवार को प्रदेश में यात्रा का नौवां दिन है। यात्रा घटि्टया की तरफ बढ़ गई है। आगर मालवा होते हुए यात्रा 4 दिसंबर को राजस्थान की सीमा में प्रवेश करेगी। यात्रा ने आठवें दिन उज्जैैन मेें ब्रेक लिया था। उज्जैन में राहुल गांधी ने एक बड़ी आम सभा को संबोधित किया था। राहुल ने महाकाल मंदिर में जाकर पूजा भी की थी।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code