राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से कहा –  भाजपा के लिए काम करने वाले कांग्रेस नेताओं को छांटने की जरूरत

अहमदाबाद, 8 मार्च। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी में उन कार्यकर्ताओं और नेताओं की पहचान करने की जरूरत है, जो भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दूसरे दिन पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि राज्य के लोग तब तक कांग्रेस को वोट नहीं देंगे, जब तक वह अपनी जिम्मेदारियां पूरी नहीं करती।

‘हम गुजरात के लोगों को रास्ता नहीं दिखा पा रहे हैं’

राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात के लोग एक नए दृष्टिकोण का आह्वान कर रहे हैं क्योंकि भाजपा के तीन दशक से अधिक के शासन में उन्हें जो सपने दिखाए गए, वे पूरे नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य आगे का रास्ता नहीं देख पा रहा है और कांग्रेस उसे रास्ता दिखाने में असमर्थ है।

उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात कांग्रेस में दो तरह के लोग हैं, नेतृत्वकर्ता और कार्यकर्ता। जो लोगों के प्रति ईमानदार हैं, वे उनके लिए लड़ते हैं, उनका सम्मान करते हैं और उनके दिल में कांग्रेस की विचारधारा है। और दूसरे वो हैं, जो लोगों से कटे हुए हैं, उनका सम्मान नहीं करते हैं और उनमें से आधे भाजपा के साथ हैं।’’

RELATED ARTICLES

Most Popular