राहुल गांधी ने शेयर किए आटा-दाल के भाव, कहा – कांग्रेस हर वर्ष महिलाओं को देगी एक लाख रुपये

नई दिल्ली, 11 अप्रैल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार  को देशवासियों से बड़ा वादा करते हुए कहा कि यदि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नीत सरकार बनती है तो यह कांग्रेस की गारंटी है कि वह गरीब परिवार की महिलाओं को एक लाख रुपये हर वर्ष देगी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने इसके साथ ही अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आटा-दाल और तेल के भाव शेयर किए हैं।

राहुल गांधी के एक्स पोस्ट के अनुसार, ‘इस कमरतोड़ महंगाई में रिकॉर्डतोड़ बेरोजगारी आम जनता पर दोहरी मार है। यही आज देश के लिए दो सबसे बड़े मुद्दे हैं। मीडिया ‘मोदी की बात’ दिखा कर ‘मुद्दे की बात’ छिपाने की कोशिश करता है, ताकि भाजपा सरकार का सच जनता के सामने न आए।’

‘मोदी हर सब्जेक्ट में फेल हैं और जनता उनकी क्लास लगानेको तैयार बैठी है

कांग्रेस नेता ने कहा, “नरेंद्र मोदी देश से ‘रिपोर्ट कार्ड’ छिपा रहे हैं, जिसमें वह हर सब्जेक्ट में फेल हैं और जनता अब उनकी ‘क्लास लगाने’ को तैयार बैठी है। वहीं, हम गरीब परिवार की महिलाओं को एक लाख रुपये प्रति वर्ष यानी 8,500 रुपये प्रति माह देकर देश को गरीबी के दलदल से बाहर निकाल कर दिखाएंगे। यह कांग्रेस की गारंटी है!”

RELATED ARTICLES

Most Popular